• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND vs SA: टीम इंडिया ने केएस भरत को झुनझुना पकड़ा दिया, टेस्ट से बाहर कर इस टीम का बनाया कप्तान

sports_master by sports_master
December 1, 2023
in क्रिकेट
0
IND vs SA: टीम इंडिया ने केएस भरत को झुनझुना पकड़ा दिया, टेस्ट से बाहर कर इस टीम का बनाया कप्तान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीमों का ऐलान किया और इसके साथ ही केएस भरत को सभी फॉर्मेट की टीम से बाहर कर दिया। हालांकि, उन्हें खुश करने के लिए एक झुनझुना जरूर पकड़ा दिया है। दरअसल, आंध्र के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ चार दिवसीय दो अभ्यास मैचों में भारत ए के कप्तान होंगे। बीसीसीआई ने दोनों मैचों के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया।

केएल राहुल और ईशान किशन संभालेंगे ग्ल्व्स
केएल राहुल और ईशान किशन अब टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं। इसका मतलब साफ हो गया है कि केएस भारत मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्हें 5 टेस्ट में मौका मिला और इस दौरान उन्होंने 18.42 की औसत से 129 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा। ऋषभ पंत चोटिल होने और रिद्धमान साहा के टीम से बाहर होने के बाद भरत टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर बन गए थे।भरत, साइ सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, मानव सुतार और वी कावेरप्पा दोनों मैच खेलेंगे। बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ईश्वरन फिट होने पर ही टीम में होंगे। भरत ने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला था। कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल को भी पहले मैच के लिए टीम में रखा गया है।

यह मैच सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले होगा। मुंबई के सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा और तुषार देशपांडे भी 11 से 14 दिसंबर तक पहला मैच खेलेंगे। दूसरा मैच 26 से 29 दिसंबर तक खेला जाएगा जिसमें तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नवदीप सैनी खेलेंगे। बीसीसीआई ने 20 से 22 दिसंबर के बीच होने वाले अंतर टीम मैच के लिये भी खिलाड़ियों की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका में सफेद गेंद की सीरीज नहीं खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में हैं। बोर्ड ने इसके लिये कप्तान का ऐलान नहीं किया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इन 3 खिलाड़ियों का T20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना होगा चकनाचूर! वापसी का बस एक ही रास्ता

इन 3 खिलाड़ियों का T20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना होगा चकनाचूर! वापसी का बस एक ही रास्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us