• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंदौर के आवेश खान व रजत पाटीदार टीमइंडिया की वनडे टीम में शामिल

sports_master by sports_master
November 30, 2023
in क्रिकेट
0
इंदौर के आवेश खान व रजत पाटीदार टीमइंडिया की वनडे टीम में शामिल

नईदिल्ली। इंदौर के आवेश खान व रजत पाटीदार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीमइंडिया की वनडे टीम में शामिल किया गया है। द.अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट व ट्वेंटी 20 टीम भी घोषित कर दी गई है।  हर फॉर्मेट में अलग कप्तान टीम की कमान संभालेगा। टी-20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।

माना जा रहा था कि रोहित शर्मा को टी-20 टीम की कप्तानी भी दी जाएगी। हालांकि, रोहित ने टी-20 और वनडे दोनों टीमों से खुद को अलग रखा है। विराट कोहली भी इन दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे।

10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम 6 दिसंबर को रवाना होगी। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दौरे की टी-20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उन्होंने खुद इन दो सीरीज से ब्रेक मांगा था।

वनडे टीम में पाटीदार और सैमसन की वापसी
3 वनडे की सीरीज के लिए ऑलराउंडर रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को चुना गया है। साथ ही सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम से ड्रॉप किया गया है।

पुजारा-रहाणे को टेस्ट टीम में जगह नहीं
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम में जगह नहीं दी गई है। पुजारा अफ्रीकी पिचों पर 10 टेस्ट में 535 रन बना चुके हैं। जबकि अजिंक्य रहाणे ने 6 टेस्ट मैचों में 402 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है भारत
साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम इंडिया अब तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। टीम ने अफ्रीकी मैदानों पर अब तक 8 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें से एक ड्रॉ रही, जबकि 7 सीरीज में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा।

टीम ने वहां 23 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से टीम को महज 4 में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। शेष 12 मुकाबले में भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने गुवाहाटी के मैदान पर भारत को 5 विकेट से हराया। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा।

India ODI Squad
Ruturaj Gaikwad, Sai Sudharsan, Tilak Varma, Rajat Patidar, Rinku Singh, Shreyas Iyer, KL Rahul (C)(wk), Sanju Samson (wk), Axar Patel, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Mukesh Kumar, Avesh Khan, Arshdeep Singh, Deepak Chahar.
India T20I Squad:
Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Tilak Varma, Suryakumar Yadav (C), Rinku Singh, Shreyas Iyer, Ishan Kishan (wk), Jitesh Sharma (wk), Ravindra Jadeja (VC), Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Mohd. Siraj, Mukesh Kumar, Deepak Chahar.
India Test Squad
Rohit Sharma (C), Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Ruturaj Gaikwad, Ishan Kishan (wk), KL Rahul (wk), Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja, Shardul Thakur, Mohd. Siraj, Mukesh Kumar, Mohd. Shami*, Jasprit Bumrah (VC), Prasidh Krishna.
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
घमंड में चूर मिचेल मार्श का अजीब बयान, बोला फिर से रख सकता हूं ट्रॉफी पर पैर

घमंड में चूर मिचेल मार्श का अजीब बयान, बोला फिर से रख सकता हूं ट्रॉफी पर पैर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us