• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार्दिक पर क्या है कन्फ्यूज़न?…….ट्रेड, ट्रांसफर और पैसा ?

sports_master by sports_master
November 27, 2023
in क्रिकेट
0
हार्दिक पर क्या है कन्फ्यूज़न?…….ट्रेड, ट्रांसफर और पैसा ?

मुंबई: ट्रेड… ट्रांसफर… इस तरह के शब्द अभी तक हमें अक्सर फुटबॉल या बाकी दूसरे खेलों में सुनाई पड़ते थे. जहां इंटरनेशनल गेम्स के अलावा प्राइवेट लीग हावी रहती हैं, लेकिन अब इंडियन फैन्स भी इसका आदि होना शुरू हो जाएंगे. क्योंकि ट्रेड और ट्रांसफर का पूरा खेल अब क्रिकेट का रुख कर चुका है और पिछले कुछ दिनों से इंडियन प्रीमियर लीग में यही शब्द सुनने को मिल रहे हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण हार्दिक पंड्या हैं. वर्ल्ड कप में चोट की वजह से बाहर हुए हार्दिक पंड्या क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन सुर्खियां उनके साथ रहीं. क्योंकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आईपीएल में हार्दिक पंड्या किस टीम में हैं.

तमाम कन्फ्यूज़न के बीच ये जानना जरूरी है कि इस ऐपिसोड में अभी तक हुआ क्या है, ये कहानी कहां से शुरू हुई और किस तरह अब आईपीएल में एक नए ट्रेंड की शुरुआत होने जा रही है. और जानना ये भी जरूरी है कि हार्दिक पंड्या आखिर किस टीम की ओर से खेलेंगे.

आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को ऑक्शन होने हैं, उससे पहले सभी टीमों को 26 नवंबर तक रिलीज़ और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी थी. लिस्ट के आने से दो-तीन पहले से ही एक खबर ये थी कि हार्दिक पंड्या अपनी टीम गुजरात टाइटन्स को छोड़ रहे हैं और पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे. कई तरह की बातें हुईं, लेकिन जब गुजरात टाइटन्स ने अपनी लिस्ट जारी की तब हार्दिक पंड्या को रिटेन किया गया. हालांकि, कुछ घंटों बाद ही ये दावा किया गया कि रिटेन के बावजूद गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर लिया है. यानी अगले सीजन में हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखेंगे. हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. आधिकारिक रूप से अभी हार्दिक गुजरात के साथ ही हैं.

IPL में अभी तक तो यही था कि अगर आप किसी खिलाड़ी को अपने साथ रख रहे हैं, तो उसे रिटेन कीजिए और अगर नहीं रख रहे हैं, तो रिलीज़ कर दीजिए. लेकिन इस बीच क्यूंकि आईपीएल अब खुल रहा है और टीमों के बीच सीधी डीलिंग हो रही है, तब ट्रेड का खेल शुरू हुआ है. यानी इसमें दो टीमों के बीच आपस में समझौता होता है, किसी भी खिलाड़ी को खरीदने या एक्सचेंज करने के लिए. जब दोनों टीमें एक फैसले पर पहुंचती हैं, तब उस बारे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को जानकारी दे दी जाती है.

इस तरह के ट्रेड या ट्रांसफर में भी दो तरह की चीज़ें देखने को मिलती हैं, पहला आप किसी खिलाड़ी को उसी की कीमत पर ट्रेड कर लें और बदले में कोई खिलाड़ी दूसरी टीम को दे दें. या फिर आप खिलाड़ी को अलग से ऑल कैश मोड में खरीद लें, जो अभी तक हार्दिक पंड्या के साथ होता हुआ दिख रहा है. उदाहरण के तौर पर अभी हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटन्स ने रिटेन किया है, उनका आईपीएल पैकेज 15 करोड़ रुपये है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आईपीएल 2024: सभी टीमों ने जारी की रिटेन एवं रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2024: सभी टीमों ने जारी की रिटेन एवं रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us