• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में लौटेंगे:गुजरात टाइटंस ने रिलीज करने का फैसला किया; गिल को मिल सकती है कप्तानी

sports_master by sports_master
November 24, 2023
in क्रिकेट
0
हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में लौटेंगे:गुजरात टाइटंस ने रिलीज करने का फैसला किया; गिल को मिल सकती है कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है। हार्दिक फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। गुजरात की टीम से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है। शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कमान सौंपी जा सकती है।

मुंबई से एक खिलाड़ी गुजरात में आएगा
हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी से स्वैप किया गया है। हालांकि वह खिलाड़ी कौन है, इस बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पहले यह बताया जा रहा था कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा गुजरात में आ सकते हैं और हार्दिक मुंबई की कप्तानी करेंगे। एक खबर यह भी चल रही थी कि हार्दिक को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से स्वैप किया जाएगा।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2 फाइनल खेला जिसमें एक बार खिताब जीता।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2 फाइनल खेला जिसमें एक बार खिताब जीता।

पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया
गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।

हार्दिक ने मुंबई के साथ 4 IPL खिताब जीते
हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। पंड्या ने टीम में अहम रोल निभाया और 4 IPL खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे और इसी साल टीम के साथ आखिरी सीजन खेला। 2022 में हार्दिक गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े और टीम के कप्तान बने।

 26 नवंबर को ट्रेड का आखिरी दिन, 19 दिसंबर को होगा IPL 2024 मिनी ऑक्शन
IPL 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा। वहीं, 26 नवंबर तक ट्रेडिंग विंडो बंद होगी। अब तक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान अपनी टीमों से दूसरी टीमों में ट्रेड किए जा चुके हैं। शेफर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में, पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाइंट्स में और आवेश लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किए गए हैं।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
China Masters Badminton: प्रणय ने मैग्नस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग भी अंतिम-8 में

China Masters Badminton: प्रणय ने मैग्नस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सात्विक-चिराग भी अंतिम-8 में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us