मुंबई/वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के अगले हेड कोच हो सकते हैं। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही खत्म हो गया है।द्रविड़ अब अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं है। द्रविड़ ने इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को दे दी है। द्रविड़ ने फिर से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने सूत्रों के आधार पर खबर दी है कि 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला गया वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच राहुल द्रविड़ का बतौर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर आखिरी मैच था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब पर कब्जा किया।
द्रविड़ 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच नियुक्त हुए थे
राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे। द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया। वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने इसकी सूचना BCCI के अधिकारियों को दे दी है।
साउथ अफ्रीका टूर पर मुख्य कोच के तौर पर जा सकते हैं
वीवीएस लक्ष्मण वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के कोच निुयक्त किए गए हैं। इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में चीफ कोच रहे थे। साथ ही पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में भी मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
लक्षमण वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में BCCI अधिकारियों से भी मिले थे। उनका कॉन्ट्रैक्ट लंबे समय तक हो सकता है। दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर वह टीम इंडिया के साथ नियमित कोच के तौर पर जा सकते हैं।
लक्ष्मण दो साल से NCA प्रमुख हैं
वीवीएस लक्ष्मण पिछले दो साल से द्रविड़ के मुख्य कोच बनाए जाने के बाद NCA के प्रमुख हैं। द्रविड़ टीम इंडिया के चीफ कोच बनने से पहले NCA के चीफ थे। द्रविड़ फिर से NCA प्रमुख की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जाहिर की है और इसकी जानकारी भी BCCI को दे दी है।
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया को एक अन्य सूत्र ने बताया कि द्रविड़ पहले ही अपने भविष्य के अन्य विकल्पों की तलाश में जुटे हुए हैं। उनकी IPLके एक टीम के साथ बात चल रही है। वहीं, द्रविड़ के साथ ही खत्म हो रहे कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। अभी टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ हैं, जबकि पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच हैं।


