• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

World Cup फाइनल: अहमदाबाद में उतरेंगे 100 जेट, लगेगा VIPs का मेला

sports_master by sports_master
November 18, 2023
in क्रिकेट
0
World Cup फाइनल: अहमदाबाद में उतरेंगे 100 जेट, लगेगा VIPs का मेला

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल (World Cup Final) मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा. रविवार को होने वाले इस मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनियाभर के 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे. मुकाबले वाले दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन के उतरने की संभावना है.फाइनल मुकाबले को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई की ओर से भी विशेष तरह की तैयारी की गई है.

क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने पहुंचने वाले जिन 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्ट की सूची सामने आई है उसमें पीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस के अलावा 8 से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. वहीं, विदेशी मेहमानों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी अहमदाबाद पहुंचेगा. मुकाबला देखने को लिए सिंगापुर, अमेरिका और यूएई के राजदूत भी स्टेडियम में नजर आएंगे.

उद्योगपति और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने परिवार के साथ भी मैच देखने पहुंचेंगी. वहीं, लक्ष्मी मित्तल भी अपने परिवार के साथ स्टेडियम में फाइनल मुकाबले का आनंद उठाते हुए दिखाई देंगे. अब बात बॉलीवुड की करें तो कई फिल्मे सितारे भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने फाइनल मुकाबले का गवाह बनेंगे. आरबीआई के गवर्नर भी स्टेडियम में मैच का आनंद उठाते हुए दिखेंगे.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ की है। उन्होंने शमी को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘शमी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। उनकी गेंदबाजी अच्छी है।’उन्होंने आगे कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रही है। भारत बहुत अच्छी टीम है, लेकिन हम भी बेहतर खेल रहे।

कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

  • अहमदाबाद में क्राउड एकतरफा भारत को सपोर्ट करेगी। अहमदाबाद में भारतीय टीम को जबरदस्त सपोर्ट मिलता है और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह देखा गया था, लेकिन खेल में 1.3 लाख की भीड़ को चुप कराना संतोषजनक होगा।
  • हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन एक टीम के तौर पर हम अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। हां, हम 1999 में पहले दो मैच हारकर चैम्पियन बने थे, लेकिन अब वह बात पुरानी हो चुकी है। हमारा ध्यान कल खेले जाने वाले फाइनल पर है।
  • टीम इंडिया की गेंदबाजी शानदार है। पांच भारतीय गेंदबाज 10-10 ओवर गेंदबाजी करते है। वहीं, टीम के तीनों तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं और बीच के ओवरों में कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट भी निकालते हैं।
पैट कमिंस ने शनिवार को पिच को देखा।
पैट कमिंस ने शनिवार को पिच को देखा।
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने नेट्स पर काफी देर तक बैटिंग की।

साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले ही मुकाबले में मेजबान भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगले ही मुकाबले में टीम को साउथ अफ्रीका ने 134 रन से हरा दिया।

2 लगातार हार के बाद कंगारू टीम ने कमबैक किया और अगले 7 मैच जीत लिए। टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से, पाकिस्तान को 62 रन से, नीदरलैंड को 309 रन से, न्यूजीलैंड को 5 रन से, इंग्लैंड को 33 रन से, अफगानिस्तान को 3 विकेट से और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। लगातार 7 जीत के बाद टीम ने 14 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में टीम साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
World Cup 2023: सौरव गांगुली समेत 5 दिग्गजों ने की वर्ल्ड कप 2023 विजेता की भविष्यवाणी ?

World Cup 2023: सौरव गांगुली समेत 5 दिग्गजों ने की वर्ल्ड कप 2023 विजेता की भविष्यवाणी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us