मुंबई । आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में लगातार 7 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने वाले मोहम्मद शमी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार चल रही है, उतनी ही उथल पुथल उनकी पर्सनल जिंदगी में भी चल रही है।उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा कि प्रोफेशनल लाइफ जैसा ही अच्छा यदि शमी का पर्सनल लाइफ रहता तो आज मुझे अपनी बेटी के साथ अलग नहीं रहना पड़ता।
शमी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। सिर्फ व सिर्फ हसीन जहां को कसक है कि शमी उनसे दूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे प्रत्येक देशवासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है कि टीमइंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है। हसीन जहां ने कहा कि मैं कुछ भी खास महसूस नहीं कर रही हूं, लेकिन हां एक अच्छा फील हो रहा है कि हमारे देश ने सेमीफाइनल मैच जीत लिया है.
हसीन जहां ने हाल ही में यूपी तक को दिए एक इंटरव्यू में अपने पति मोहम्मद शमी पर बात की. उन्होंने कहा कि कभी-कभी दिल में यह बातें आती हैं, जितना अच्छा वो प्लेयर है, उतना अच्छा इंसान भी होता, तो मैं, मेरी बेटी और मेरे हस्बैंड एक खुशहाल जिंदगी जी पाते.
हसीन जहां ने इस बातचीत के दौरान कहा कि शमी के लालच और गंदे दिमाग की वजह से हम तीनों को ही फेस करना पड़ रहा है. हालांकि उसे जो भुगतना पड़ रहा है, उसे वो अपने पैसे से शो ऑफ कर छिपाने की कोशिश कर रहा है. एक्ट्रेस से जब कहा गया कि शमी खेल में इस समय बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पर हसीन जहां ने कहा कि ये अच्छी बात है. लेकिन ये जरूरी थोड़ी ना है कि वह अभी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है तो लाइफ टाइम बहुत अच्छा परफॉर्म करेगा. हर इंसान का एक अच्छा वक्त आता है.
हसीन जहां ने कहा कि प्रदर्शन करना एक अच्छी बात होती है. प्रोफेशनल लाइफ में वह अच्छा कर रहा है, पर्सनल लाइफ में उसने बहुत बुरा किया है।


