• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

तीन बार आत्महत्या की कोशिश की मोहम्मद शमी ने, 24 मंजिल से कूदना चाहते थे

sports_master by sports_master
November 16, 2023
in क्रिकेट
0
तीन बार आत्महत्या की कोशिश की मोहम्मद शमी ने, 24 मंजिल से कूदना चाहते थे

मोेहम्मद शमी ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाकर भारत को शानदार जीत दिलाई. इसी मैच में वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा उनके नाम एक और गजब का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है
अगर मुझे मेरे परिवार का साथ नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैंने 3 बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा था. मेरा घर 24वीं मंजिल पर था और मेरे परिवार को लगता था कि मैं कहीं अपार्टमेंट से कूद न जाऊं. ये शब्द भारत के स्टार गेंदबाद मोहम्मद शमी के थे. ये वो समय था जब उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया था. लेकिन समय के साथ-साथ कठिनाइयां कम हुईं और शमी इतिहास लिखने चल पड़े. आज शमी की गेंदबाजी का लोहा दुनिया मान रही है.

उन्होंने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाकर भारत को शानदार जीत दिलाई. इसी मैच में वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा उनके नाम एक और गजब का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
यहां तक पहुंचने की राह शमी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी. पिछले कुछ वर्षों से शमी कई आरोपों और विवादों से जुड़े रहे. यही वो समय था जब उन्होंने एक बार नहीं, तीन-तीन बार सुसाइड करने की ठान ली थी. ये वो समय था जब शमी 2015 वर्ल्ड कप के बाद चोट से वापसी कर रहे थे और उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत उथल-पुथल मची थी. लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था. परिवार का साथ मिला और वह अपने बुरे वक्त से लड़कर इस मुकाम तक पहुंचे.
इंस्टाग्राम लाइव पर बयां की थी दास्तां

दरअसल, 2020 में कोरोनाकाल के दौरान एक रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव में शमी ने सुसाइड का ख्याल आने वाली बात का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, “मैं 2015 वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया था. इसके बाद टीम में वापसी करने में मुझे 18 महीने लगे और वह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर था. आप जानते हैं कि रिहैब कितना मुश्किल होता है और उसके बाद पारिवारिक समस्याएं. ये सब चल रहा था और इसी बीच आईपीएल से 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया.

शमी ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि अगर मेरे परिवार का साथ मुझे नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैंने तीन बार खुदकुशी करने के बारे में भी सोचा था. मेरे परिवार में से किसी को मुझ पर नजर रखने के लिए मेरे पास बैठना होता था. मेरा घर 24वीं मंजिल पर था और उन्हें लगता था कि मैं कहीं अपार्टमेंट से कूद न जाऊं.”
परिवार साथ न होता तो कुछ भयानक कर जाता’

उन्होंने कहा, “मेरा परिवार मेरे साथ था और इससे बड़ी ताकत कुछ नहीं हो सकती. वे मुझसे कह रहे थे कि हर समस्या का समाधान होता है और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो. जिस चीज में तुम अच्छे हो उसमें खो जाओ. इसलिए मैंने सबकुछ खो दिया. मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा था. मैं रनिंग एक्सरसाइज कर रहा था. मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा था. मैं दबाव में था. अभ्यास के समय में मैं दुखी हो जाता था और मेरा परिवार मुझसे कहता था कि फोकस रहो. मेरा भाई मेरे साथ था. मेरे कुछ दोस्त मेरे साथ थे और मैं यह बात कभी नहीं भूल सकता और अगर वह लोग नहीं होते तो मैं कुछ भयानक कर जाता.”

मोहम्मद शमी ने तोड़ा जहीर खान का र‍िकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने बुधवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल मैच के दौरान वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी भारतीय द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट के जहीर खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कीवी टीम के खिलाफ 57 रन देकर सात विकेट लेने वाले शमी ने मौजूदा टूर्नामेंट के छह मैचों में 23 विकेट लिए हैं. वहीं उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में जहीर के 21 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी का बॉल‍िंग फ‍िगर 9.5-57-7 रहा. यह भारत की वनडे हिस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

वनडे में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

7/57 – मोहम्मद शमी बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई, 2023 वर्ल्ड कप
6/4 – स्टुअर्ट बिन्नी बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
6/12 – अनिल कुंबले बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता, 1993
6/19 – जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2022
6/21 – मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2023
भारत के लिए पिछला विश्व कप रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम था, नेहरा ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ डरबन में 2003 में 6/23 का प्रदर्शन किया था.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया फाइनल में ,द.अफ्रीका का सेमीफाइनल में हारने का सिलसिला जारी

ऑस्ट्रेलिया फाइनल में ,द.अफ्रीका का सेमीफाइनल में हारने का सिलसिला जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us