• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

World Cup 2023: गोल्डन बैट व गोल्डन बॉल की रेस में विराट कोहली और मोहम्मद शमी सबसे आगे

sports_master by sports_master
November 16, 2023
in क्रिकेट
0
World Cup 2023: गोल्डन बैट व गोल्डन बॉल की रेस में विराट कोहली और मोहम्मद शमी सबसे आगे

नई दिल्ली (New Delhi)। वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय टीम (Indian team) का विजय रथ जारी है। बुधवार रात सेमीफाइनल मुकाबले (semi-final matches) में टीम इंडिया (Team India) ने केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand team led by Kane Williamson) को 70 रनों से हराकर (defeated) 12 साल बाद इस आईसीसी इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। भारत को खिताबी जंग तक पहुंचाने में पूरी टीम ने अलग-अलग चरणों में अपनी काबिलियत अनुसार योगदान दिया। यही वजह है कि गोल्डन बैट और गोल्ड बॉल की रेस (Golden bat and gold ball race) में भारतीय खिलाड़ियों (Indian players) का राज है।

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीय प्लेयर्स टॉप पर हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) जहां 711 रनों के साथ गोल्ड बैट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। वहीं मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट हॉल लेकर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैंपा (Australian spinner Adam Zampa) को गोल्डन बॉल की रेस में पछाड़ पहला स्थान हासिल कर लिया है। इनके अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस सूची में मौजूद हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला इस वर्ल्ड कप में आग उगल रहा है। 10 मैचों में किंग कोहली के बैट से 101.57 की औसत के साथ 711 रन निकले हैं। कोहली ने इस दौरान 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। वर्ल्ड कप के एक एडिशन में विराट सबसे अधिक रनों के साथ सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने अपने वनडे करियर का 50वां ऐतिहासिक शतक भी जड़ा। कोहली के अलावा टॉप-5 बल्लेबाजों की इस सूची में कप्तान रोहित शर्मा 550 रनों के साथ 5वें पायदान पर हैं।

विराट कोहली के लिए गोल्डन बैट की रेस में एकमात्र खतरा साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक रह गए हैं। डी कॉक इस सूची में 591 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वह विराट कोहली से फिलहाल 126 रन पीछे हैं। अगर डी कॉक के बल्ले से आज बड़े रन निकलते हैं और साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंचती है तो गोल्डन बैट की रेस और रोमांचक हो जाएगी।

विराट कोहली- 711
क्विंटन डी कॉक- 591
रचिन रविंद्र- 578
डेरेल मिचेल- 552
रोहित शर्मा- 550

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी जब से भारतीय प्लेइंग 11 में आए हैं तो से उन्होंने कहर मचाया हुआ है। मात्र 6 मैचों में इस तेज गेंदबाज ने 23 विकेट लेकर गोल्ड बॉल की रेस में बाजी मार ली है। जी हां, शमी ने एडम जैंपा को पछाड़ वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पहला पायदान हासिल कर लिया है। जैंपा के 9 मैचों में 22 विकेट हैं। आज ईडन गार्डन्स पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है, इस मैच में जैंपा के पास शमी से आगे निकलने का मौका है। वहीं जसप्रीत बुमराह टॉप-5 गेंदबाजों की इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनके नाम 10 मैचों में 18 विकेट हैं और वह चौथे पायदान पर हैं।

मोहम्मद शमी- 23
एडम जैंपा- 22
दिलशान मदुशंका- 21
जसप्रीत बुमराह- 18
शाहीन अफरीदी- 18

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मजेदार जोक्स और मीम्स/दिल्ली पुलिस ने लिखा- न्यूजीलैंड पर हमले के लिए मोहम्मद शमी को नहीं करें गिरफ्तार

मजेदार जोक्स और मीम्स/दिल्ली पुलिस ने लिखा- न्यूजीलैंड पर हमले के लिए मोहम्मद शमी को नहीं करें गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us