बेंगलुरु/न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के ओपनर रचिन रवींद्र बेंगलुरु में अपने दादा-दादी से मिलने पहुंचे। रचिन के दादा-दादी टीचर रहे हैं। उनके दादा का नाम बालकृष्ण अडिगा और दादी का नाम पूर्णिमा है। दोनों साउथ बेंगलुरु में रहते हैं।पोते के घर आने के बाद उनकी दादी पूर्णिमा ने सबसे पहले रचिन की नजर उतारी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रचिन श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे
रचिन रविंद्र श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। गुरुवार को बेंगलुरु (9 नवंबर) के चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच था।
इस मैच को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका से 5 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 171 रन ही बना सकी। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
रचिन ने 34 गेंदों पर खेली 42 रन की पारी
रचिन ने 34 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के भी जड़े। रचिन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।


