कोलकाता/कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि तिरंगे पर कंपनी का ऐड देखकर वह विचलित हो गए। उन्होंने कहा कि अगर अगली बार कुछ ऐसा देखे तो पुलिस को झंडे को जब्त करने के साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए, जो तिरंगे पर किसी तरह का ऐड करते हैं।
वर्ल्ड कप की ब्रॉडकास्ट कंपनी के लिए कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका मैच के बाद कहा था कि श्रेयस अय्यर से सवाल पूछना चाहते थे, पर वह उनसे सवाल नहीं कर पाए, क्योंकि वह तिरंगे पर कंपनी का नाम देखकर विचलित हो गए।
जब अय्यर इंटरव्यू देने के लिए आए, तब गावस्कर की नजर उनके पास से गुजरे एक तिरंगे पर पड़ी, जिस पर कंपनी का नाम लिखा हुआ था। गावस्कर ने कहा कि मैं सब कुछ भूलकर उन्हें देख रहा था, और उन्हें संकेत देने की कोशिश कर रहा था।


