मुंबई/अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 292 रन का स्कोर बना लिया है। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
-
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 291 रन बनाए। अफगान की ओर से ओपनर इब्राहिम जादरान (129 रन) ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने वर्ल्ड कप का पहला और वनडे करियर का चौथा शतक जमाया। वे वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले अफगान बैटर बने। आखिरी में राशिद खान ने 18 बॉल पर 194.44 के स्ट्राइक रेट से 35 रन की पारी खेली। उन्होंने जादरान के साथ 28 बॉल पर नाबाद 58 रन जोड़े।ऑस्ट्रेलियाई टीम से जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।अफगानी बल्लेबाजों ने डेथ ओवर में शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने आखिरी के 10 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बनाए। इन रनों की मदद से टीम 292 रन का टारगेट सेट करने में कामयाब रही। राशिद खान ने 18 बॉल पर 35 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने जादरान के साथ 28 बॉल पर नाबाद 58 रन की पार्टनरशिप की। इससे पहले जादरान ने 131 बॉल पर अपना और टीम का पहला वर्ल्ड कप शतक पूरा किया।

पावरप्ले में अफगानिस्तान की शुरुआत औसत रही। शुरुआती 2 ओवर में ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने डिफेंसिव बैटिंग की। फिर खराब बॉल पर बड़े शॉट्स जमाए। दोनों में अच्छा तालमेल देखने को मिला।
7वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया
-
के कप्तान पैट कमिंस ने स्पिनर का रुख किया और मैक्सवेल को गेंद थमाई। मैक्सवेल ने अपने ओवर में दबाव बनाया और महज 3 रन दिए। इस दबाव का फायदा जोश हेजलवुड को गुरबाज के विकेट के रूप में मिला। 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर गुरबाज ने रिस्की शॉट खेला और मिचेल स्टार्क को कैच थमा बैठे। टीम ने पहले 10 ओवर में 46 रन बनाए।


