नई दिल्ली: किसी की किस्मत जागी तो कोई हुआ मायूस। जी हां, हम बात टीमइंडिया के दो क्रिकेटर की कर रहे हैं। चोट लगने से हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं तो चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छा खेल रहे केएल राहुल को टीमइंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।
टरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार की सुबह हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप (CWC23) से बाहर होने की पुष्टि की. वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई ने उप कप्तान नियुक्त किया था. चोट की वजह से पंड्या ने विश्व कप में कई मैच नहीं खेले. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टखने में चोट लग गया था. अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के डिप्टी के रूप में केएल राहुल के नाम पर मुहर लगा दी है.विश्व कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने लगातार 7 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. भारतीय टीम को आठवें मैच में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम 7 मैचों में 14 अंक लेकर पॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी. कोलकाता में भारतीय टीम विराट कोहली को उनके 35वें बर्थडे पर जीत का तोहफा देने उतरेगी.


