• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL में निवेश करना चाहता है सऊदी अरब:₹41 हजार करोड़ में हिस्सेदारी ले सकते हैं क्राउन प्रिंस; यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग

sports_master by sports_master
November 3, 2023
in क्रिकेट
0

सऊदी अरब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में निवेश करना चाहता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने IPL में हिस्सेदारी के लिए सितंबर में भारत का दौरा किया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राउन प्रिंस 30 बिलियन डॉलर यानी करीब ढाई लाख करोड़ रुपए की वैल्यू पर IPL को एक होल्डिंग कंपनी में तब्दील करना चाहते है। इस बारे में बिन सलमान के सलाहकारों ने भारत सरकार के कुछ अधिकारियों से बात भी की है।

सलमान IPL में 5 बिलियन डॉलर (करीब 41 हजार करोड़ रुपए) का निवेश कर लीग को डोमेस्टिक की जगह ग्लोबल क्रिकेट लीग बनाना चाहते हैं। IPL दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक है। BCCI हर IPL मैच से करीब 118 करोड़ रुपए कमाता है।

ऐसे IPL से पैसा कमाता है BCCI

  • मीडिया राइट्स: मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, यानी IPL के मैचों के टेलीकास्ट करने का अधिकार। मैच के लाइव टेलिकास्ट के अलावा हाइलाइट्स तक सिर्फ वही कंपनी दिखा सकती है, जिसके पास मीडिया राइट्स हों। इससे ही BCCI को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है।
  • टाइटल स्पॉन्सरशिप: साल 2008 में टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए सालाना ₹50 करोड़ दिए गए थे। वहीं 2023 में ये आंकड़ा सालाना ₹300 करोड़ से ज्यादा हो गया। टाटा और BCCI के बीच दो साल की डील हुई है, इसके लिए कुल ₹600 करोड़ दिए गए।
  • फ्रेंचाइजी फीस: कोई भी नई टीम जब IPL का हिस्सा बनती है, इसके लिए फ्रेंचाइजी फीस देनी होती है। यह पूरी प्रोसेस बोली लगाकर होती है, जिसमें अलग-अलग कंपनियां या ग्रुप टीम खरीदने के लिए बिडिंग प्रोसेस का हिस्सा बनते हैं। साल 2022 में जब गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स लीग का हिस्सा बनीं, तो BCCI के खाते में ₹12500 करोड़ जुड़ गए।

    क्रिकेट ही नहीं, फुटबाल में भी सऊदी अरब निवेश कर रहा है
    सऊदी अरब दुनियाभर की प्रमुख लीग में निवेश कर रहा है। इसमें सऊदी फुटबॉल प्रो लीग भी शामिल है, जिसमें दुनिया के बड़े फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी खेलते हैं। इसके अलावा, पिछले 2 सालों में सऊदी लीग ने बड़े निवेश कर दुनियाभर के टॉप यूरोपियन फुटबॉलर्स को अपनी लीग में शामिल किया है। इस कारण कई खिलाड़ियों ने नेशनल टीम से रिटायरमेंट भी ले लिया है। इस साल सऊदी अरब 2036 फीफा वर्ल्ड कप के लिए भी दावेदारी पेश कर रहा है।

    2022 में रोनाल्डो ने 1730 करोड़ रुपए (200 मिलियन यूरो) में सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ डील साइन की थी।
    2022 में रोनाल्डो ने 1730 करोड़ रुपए (200 मिलियन यूरो) में सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ डील साइन की थी।

    48 हजार करोड़ रुपए में बिके थे IPL मीडिया राइट्स
    करीब एक साल पहले BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 से 2027 तक के मीडिया राइट्स 48,390.52 करोड़ रुपए में बेचे थे। डिज्नी स्टार ने भारतीय महाद्वीप के TV राइट्स को 23,575 करोड़ रुपए में खरीदा। वायकॉम 18 ने भारतीय महाद्वीप के डिजिटल राइट्स 20,500 करोड़ रुपए में और चुनिंदा 98 मैचों के नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स 3,258 करोड़ रुपए में खरीद लिए थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत:नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us