• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शॉर्ट बॉल पर प्रश्न पूछने पर श्रेयस अय्यर भड़के

sports_master by sports_master
November 3, 2023
in क्रिकेट
0

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए वनडे वर्ल्ड कप-2023 के मैच में श्रीलंका को एकतराफ अंदाज में 302 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दम दिखाया और फिर गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया. इस मैच में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और भारत को 350 के पार ले जाने में मदद की. अय्यर मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया जिस पर अय्यर को गुस्सा आ गया और उन्होंने उल्टा पत्रकार को ही घेर लिया.

अय्यर को आया गुस्सा

मैच के बाद जब अय्यर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि शॉर्ट बॉल उनके लिए परेशानी रहीं थीं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने कुछ अच्छे पुल शॉ्टस मारे. इसके बाद इस पत्रकार ने कहा कि आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कितने तैयार हैं क्योंकि उनके पास कई ऐसे गेंदबाज हैं जो शॉर्ट बॉल फेंकते हैं. इस सवाल को लेकर अय्यर को गुस्सा आ गया और उन्होंने पत्रकार से उल्टा सवाल करते हुए कहा कि आपका समस्या से मतलब क्या है? फिर रिपोर्टर ने कहा कि समस्या नहीं लेकिन शॉर्ट बॉल ने अय्यर को परेशान जरूर किया है.

इस पर अय्यर फिर भड़क गए और उन्होंन पत्रकार से कहा कि क्या उन्होंने देखा कि अय्यर ने कितने पुल शॉ्टस मारे? फिर अय्यर ने कहा कि अगर आप गेंद को मारने जाएंगे तो आप आउट हो सकते हैं चाह गेंद शॉर्ट हो या ओवरपिच. अय्यर ने कहा कि अगर वह दो-तीन बार आउट हो जाएंगे तो सभी कहेंगे कि इन स्विंग से उन्हें परेशानी है.

आप लोगों ने बनाया माहौल

अय्यर यहीं नहीं रुके. उन्होंने पत्रकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोगों ने ही बाहर ये माहौल बनाया है कि अय्यर शॉर्ट बॉल नहीं खेल सकते. उन्होंने कहा कि लोग इस बात को आए दिन पकड़ लेते हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पिच पर बाउंस बाकी पिचों से ज्यादा रहता है. अय्यर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के अधिकतर मैच यहीं खेले हैं तो उन्हें पता है कि यहां पर कैसे बल्लेबाजी करनी है. उन्होंने कहा कि कुछ शॉट्स खेलते समय आपके आउट होने की संभावना होती है और ऐसे में वह पुल खेलते हुए शायद ज्यादा बार आउट हो गए इसलिए लोगों को लगता है कि उन्हें शॉर्ट बॉल से परेशानी है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

श्रेयस अय्यर ने किया ये काम, रोहित शर्मा की पत्नी को सीट छोड़कर भागना पड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us