केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत की। भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया। उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 111 पदक जीते। यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “पिछले दो वर्षों में भारत ने खेलों में नए मानक स्थापित किए हैं। एशियाई पैरा खेलों में भी हमने 100 का आंकड़ा पार किया और इस बार 111 पदक जीते। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल बजट को 2.5 गुना बढ़ाया गया। हम 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने जा रहे हैं। भारत का भविष्य उज्ज्वल है। हमने कई खेलों में मील के पत्थर स्थापित किए हैं।
”अनुराग ठाकुर ने कहा, “पिछले दो वर्षों में भारत ने खेलों में नए मानक स्थापित किए हैं। एशियाई पैरा खेलों में भी हमने 100 का आंकड़ा पार किया और इस बार 111 पदक जीते। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल बजट को 2.5 गुना बढ़ाया गया। हम 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने जा रहे हैं। भारत का भविष्य उज्ज्वल है। हमने कई खेलों में मील के पत्थर स्थापित किए हैं।”
भारतीय पैरा एथलीटों ने 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए 107 पदकों के रिकॉर्ड से चार पदक अधिक जीते। एशियाई खेलों में भी भारत ने 100 से ज्यादा पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। भारत एशियाई खेलों में ‘अबकी बार, 100 पार’ के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे पार किया था। अब पैरा एशियाई खेलों में भी भारत ने इतिहास रचा और 100 से ज्यादा पदक जीते। पैरा एशियाई खेलों में पिछला रिकॉर्ड 72 पदकों का था।
