• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार्दिक फिट हुए तो टीम इंडिया से कौन बाहर होगा:शमी बेहतरीन फॉर्म में, सूर्या ने टिकाऊ पारी खेली; श्रेयस-सिराज गेम प्लान का हिस्सा

sports_master by sports_master
October 31, 2023
in क्रिकेट
0

नईदिल्ली। हार्दिक पंड्या के इंजर्ड होने के बाद टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन परफॉर्म किया और उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। हार्दिक के बाहर जाने से सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिला, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 49 रन की अहम पारी खेली। इस पारी ने अगले मुकाबले के लिए टीम में उनकी जगह लगभग पक्की कर दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक लीग स्टेज के मुकाबलों में वापसी नहीं कर सकेंगे। फॉर्म को देखते हुए इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक भी सीधे सेमीफाइनल तक ही फिट हो सकेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि हार्दिक जब फिट होंगे, तो उनकी जगह किसे बेंच पर बैठना पड़ेगा।

सूर्यकुमार एक मैच में फेल हुए, फिर वापसी की
हार्दिक पंड्या 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजर्ड हुए थे, इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके। दोनों ही मुकाबलों में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 6 पर उतरे सूर्या महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए।

यहां अगर हार्दिक फिट होते तो सूर्यकुमार ही बाहर बैठते, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल पिच पर सूर्या ने 49 रन की पारी खेल दी। इस मैच में वह दोनों टीमों में दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे। उनसे ज्यादा रन रोहित शर्मा (87 रन) ही बना सके।

सूर्या ने 31वें ओवर में पिच पर आने के बाद 47वें ओवर तक बैटिंग की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए, जबकि बैटिंग पिच पर वह इस स्कोर को सेंचुरी में बदल सकते थे। ऐसे में अब उन्हें बाहर करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल फैसला हो सकता है।

श्रेयस ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन ये प्लान का हिस्सा
श्रेयस अय्यर का 2 महीने पहले तक वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल था, क्योंकि वह इंजर्ड थे, लेकिन उन्होंने समय पर रिकवरी की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सेंचुरी लगा दी। वह वर्ल्ड कप के पहले मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे, लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ 25 और 53 रन की अहम पारियां खेलीं। दोनों ही बार वह नॉटआउट रहे और टीम को जीत के पार पहुंचाया।

इसके बाद श्रेयस बांग्लादेश के खिलाफ 19 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रन ही बना सके। दोनों बार पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी, श्रेयस ने स्टार्ट भी अच्छा किया, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए और टीम दबाव में चली गई।

पिछले 3 मैचों में परफॉर्मेंस के आधार पर श्रेयस को बाहर बैठाना मैनेजमेंट के लिए सबसे आसान रहेगा, लेकिन यहां पेंच यह है कि श्रेयस नंबर-4 पर बैटिंग करते हैं और हार्दिक नंबर-6 पर। अगर श्रेयस बाहर बैठे तो सूर्या या हार्दिक को ऊपर बैटिंग करनी होगी जो टीम के लिए ज्यादा रिस्की फैसला हो सकता है। मैनेजमेंट नंबर-4 पोजिशन के बैटर के लिए सालों से जूझ रहा है, श्रेयस इस पोजिशन पर बेस्ट हैं, ऐसे में इन्हें बैठाने के बारे में टीम सोचेगी, इसकी उम्मीद कम है।

मोहम्मद शमी ने 2 मैच में 9 विकेट लिए
हार्दिक पंड्या एक पेस बॉलर ऑलराउंडर हैं, यानी वह बैटिंग करने के साथ तेज गेंदबाजी भी करते हैं। उनके बाहर बैठने के बाद टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। पहला बैटिंग बढ़ाने के लिए सूर्या को एंट्री दी और दूसरा बॉलिंग बढ़ाने के लिए शार्दूल को बैठाकर मोहम्मद शमी को शामिल किया।

शमी ने मौके को दोनों हाथों से भुनाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 54 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। उन्होंने रचिन रवींद्र, विल यंग और डेरिल मिचेल जैसे टॉप ऑर्डर बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने डेथ ओवर्स में भी अच्छी गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को ऑल आउट करने के लिए आखिरी 3 में से 2 बैटर्स को चलता कर दिया।

शमी यहीं नहीं रुके, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लो-स्कोरिंग मुकाबले में भी बेहतरीन बॉलिंग की। वह फर्स्ट चेंज बॉलर बन कर आए और अपने दूसरे ही ओवर में बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। उन्होंने अगले ओवर में ओपनर जॉनी बेयरस्टो को भी बोल्ड कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। शमी ने मैच में महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ दिया। दोनों की परफॉर्मेंस से टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया।

इतनी दमदार परफॉर्मेंस के बाद भी शमी को अगर बाहर बैठाया जाए तो ये नाइंसाफी कही जाएगी। उनकी बस एक कमजोरी है और वो ये कि वह शार्दूल या अश्विन की तरह संभलकर बैटिंग नहीं कर सकते। वह बड़े-बड़े हिट्स लगा लेते हैं, लेकिन ऐसे में विकेट जाने के चांस भी ज्यादा होते हैं, जो वनडे में कम ही मौकों पर कारगर होता है।

जब तक हार्दिक नहीं, तब तक अश्विन और शार्दूल का खेलना मुश्किल
हार्दिक का फिट नहीं होना भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बिगाड़ता है। पिछले दो मैचों से भारतीय टीम 6 बैटर, 4 बॉलर और रवींद्र जडेजा के रूप में एक बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ खेल रहा है। इससे भारत नंबर-7 तक ही बल्लेबाज उतार पा रहा है। बैटिंग ऑर्डर में नंबर-8 से गेंदबाजों का आना शुरू हो जाता है। जब तक हार्दिक फिट नहीं होते हैं तब तक शार्दूल ठाकुर या रविचंद्रन अश्विन के रूप में कोई एक बॉलिंग ऑलराउंडर लाना भी मुश्किल है।

हार्दिक नंबर-6 पर सिचुएशन के हिसाब से बैटिंग करने के साथ तेज गेंदबाजी से 10 ओवर बॉलिंग भी कर लेते हैं। उनके होने से टीम रवि अश्विन या शार्दूल को मौके देती है क्योंकि दोनों ही प्लेयर्स बॉलिंग के साथ ठीक-ठाक बैटिंग भी कर लेते हैं। दोनों खिलाड़ी नंबर-8 पर बैटिंग करते हैं और इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। लेकिन इन दोनों में से किसी एक का भी खेलना तभी संभव है जब हार्दिक भी खेलें।

बिना हार्दिक के अश्विन को इसलिए नहीं खिलाया जा सकता क्योंकि ऐसा करने के लिए भारत को जडेजा या कुलदीप में किसी एक को बाहर करना होगा। कुलदीप भारत के बेस्ट स्पिनर हैं। लिहाजा वे बाहर नहीं हो सकते। जडेजा को इसलिए बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे भारत की टेल या पुछल्ले बल्लेबाजों की लिस्ट और लंबी हो जाएगी। ऐसे में अगर तीन स्पिनर्स को एक साथ खिलाया गया तो भारत को शमी, सिराज या बुमराह में से किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर करना होगा। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सिर्फ दो फास्ट बॉलर के साथ जाना खतरनाक हो सकता है इसलिए यह ऑप्शन संभव नहीं है।

हार्दिक के बिना शार्दूल का खेलना भी मुश्किल है। शार्दूल 10 ओवर गेंदबाजी कर ही लें इसकी कोई गारंटी नहीं होती। वे किसी-किसी मैच में बहुत रन देने लगते हैं। ऐसे में हार्दिक के साथ मिलकर वे 10 ओवर का कोटा पूरा करते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

लियोनल मेसी ने आठवीं बार बैलोन डी' ओर जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us