• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शाहीन शाह अफरीदी ने तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोका विकेटों का सबसे तेज ‘शतक’

sports_master by sports_master
October 31, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम ने नेदरलैंड्स और श्रीलंका को हराया था लेकिन उसके बाद बाबर एंड कंपनी की ट्रेन पटरी से उतर गई. ये टीम भारत, ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका से भी हार गई. हालांकि पाकिस्तानी टीम के इस खराब प्रदर्शन के बीच उसके फैंस को खुश होने का मौका सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने दिया है और वो हैं शाहीन शाह अफरीदी. शाहीन शाह अफरीदी ने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब इस तेज गेंदबाज ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

शाहीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
शाहीन शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला विकेट लेते ही एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शाहीन ने जैसे ही तंजीम अहमद को आउट किया उनके वनडे में 100 विकेट पूरे हो गए. इसके बाद शाहीन वनडे फॉर्मेट में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए. शाहीन अफरीदी ने मिचेल स्टार्क के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा.

शाहीन का सबसे तेज ‘शतक’
शाहीन अफरीदी ने 51वें मैच में अपने 100 वनडे विकेट पूरे किए. जबकि मिचेल स्टार्क ने ये शतक लगाने में 52 मैच खेले थे. वैसे अगर सभी खिलाड़ियों की बात करें तो राशिद खान के नाम सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड है. राशिद ने महज 44 मैचों में इस कारनामे को अंजाम दिया था.लेकिन रशीद स्पिनर हैं।

शाहीन का करियर
बता दें शाहीन का वनडे करियर 21 सितंबर, 2018 को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था और इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था. शाहीन ने अपनी तेज रफ्तार इन स्विंगर्स के दम पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. शाहीन ने 100 विकेटों में तीन फाइव विकेट हॉल और 6 फोर विकेट हॉल हासिल किए हैं.

बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काल
आपको बता दें शाहीन अफरीदी वैसे तो हर बल्लेबाज को अपनी स्विंग से परेशान करते हैं लेकिन वो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खासतौर पर बड़ा खतरा रहे हैं. शाहीन ने वनडे में सबसे ज्यादा 4 बार टॉम लैथम और कॉलिन मुनरो को आउट किया है. इसके बाद क्विंटन डिकॉक को वो 3 बार आउट कर चुके हैं. ये तीनों ही बल्लेबाज लेफ्टी हैं. दिलचस्प बात ये है कि शाहीन ने अपना 100वां वनडे शिकार भी बाएं हाथ के बल्लेबाज को ही बनाया.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

ODI World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है सेमीफाइनल? ये रहे समीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us