दोनों टीम के बीच हुआ मुकाबला आखिरी बॉल तक रोमांचक रहा। जिमी नीशम 49वें ओवर में रनआउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया को जीत मिल गई।ऑस्ट्रेलिया ने फील्डिंग करने के साथ ही बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। ग्लेन मैक्सवेल ने इस मुकाबले में टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स भी लगाया।
1. पार्ट टाइमर फिलिप्स ने सेंचुरी लगा चुके ट्रैविस हेड को बोल्ड किया
न्यूजीलैंड के लिए पार्ट टाइम ऑफ स्पिन बॉलिंग करने वाले ग्लेन फिलिप्स ने 3 विकेट लिए। उन्होंने ही सेंचुरी लगा चुके ट्रैविस हेड को बेहतरीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। 24वें ओवर की दूसरी बॉल फिलिप्स ने मिडिल और लेग स्टंप पर फुलर लेंथ फेंकी। हेड ऑफ साइड पर शॉट खेलने गए लेकिन गेंद मिस कर गए और बॉल स्टंप्स से जा लगी। फिलिप्स ने हेड से पहले डेविड वॉर्नर को भी आउट किया था।
2. मिचेल सैंटनर ने लाबुशेन का कैच ड्रॉप किया
न्यूजीलैंड के प्लेयर मिचेल सैंटनर ने ऑस्ट्रेलिया के बैटर मार्नस लाबुशेन का कैच ड्रॉप कर दिया। 31वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल पर लाबुशेन ने इसे थर्ड मैन की ओर खेला। फील्डिंग कर रहे मिचेल सैंटनर के हाथों में आने के बाद छूट गई।
3. ग्लेन फिलिप्स ने पैट कमिंस का कैच ड्रॉप किया
ग्लेन फिलिप्स ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का कैच छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में 48वें ओवर में जिमी नीशम बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की पांचवीं बॉल पर नीशम ने ऑफ साइड की ओर लेंथ बॉल फेंकी। कमिंस ने इसे डीप मिड विकेट पर खेला, फील्डिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स ने डाइव लगाई, लेकिन कैच ड्रॉप कर दिया।

4. मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप का सबसे लंबा सिक्स लगाया
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 104 मीटर लंबा छक्का लगाया, जो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम की छत चला गया। 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने मिचेल सैंटनर की बॉल पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑफ की ओर सिक्स लगाया।
न्यूजीलैंड पारी के 8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। जोश हेजलवुड ने ओवर की दूसरी बॉल लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ फेंकी। कॉन्वे ने फ्लिक किया और बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर जाने लगी। शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े स्टार्क ने अपने दाएं तरफ डाइव लगाई और हवा में जम्प कर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। कॉन्वे 28 रन बनाकर आउट हुए और न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा।
6. मैक्सवेल ने छोड़ा रचिन रवींद्र का कैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के बैटर रचिन रवींद्र का कैच ड्रॉप कर दिया। न्यूजीलैंड की इनिंग्स के 37वें ओवर में मैक्सवेल ने दूसरी बॉल पर रचिन को फ्लैटर बॉल फेंकी। इसे रवींद्र ने मिसटाइम किया और बॉल मैक्सवेल की ओर आई। मैक्सवेल ने कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन आखिर में बॉल उनके हाथों से फिसल गई और रचिन को जीवनदान मिला।
7.जिमी नीशम के रनआउट होने से जीता ऑस्ट्रेलिया
मैच में जिमी नीशम का रन आउट सबसे अहम मोमेंट रहा। नीशम ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। मैच की आखिरी 2 बॉल बची थी और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवीं बॉल पर स्टार्क ने नीशम को फुल टॉस गेंद फेंकी। इसे नीशम ने डीप मिड विकेट की ओर खेला। नीशम ने एक रन पूरा किया और दूसरे रन के लिए दौड़े। डीप मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे मार्नस लाबुशेन ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस की ओर रॉकेट थ्रो फेंका, जहां नीशम आ रहे थे। इंग्लिस ने थ्रो रिसीव किया और नीशम को रनआउट कर दिया।
