वनडे वर्ल्ड कप की टीवी व्यूअरशिप में 43% इजाफा हुआ है। यह डेटा वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल स्पॉन्सर स्टार स्पोर्ट्स और ICC ने जारी किया है। वर्ल्ड कप के शुरुआती 18 मैचों में ब्रॉडकास्टर को कुल 12 हजार 380 करोड़ मिनट का वॉचटाइम मिला है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के पहले 18 मैचों की तुलना में यह 43% ज्यादा है।
इस बार पहले 18 मैचों को कुल 5.42 लाख लोगों ने स्टेडियम जाकर देखा। यह इंग्लैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में 1.90 लाख अधिक है।
भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले ने तोड़ा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड
टूर्नामेंट के शुरुआती 18 मैचों को 36.4 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर लाइव देखा। डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर किसी भी एक मैच में एक समय पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप 22 अक्टूबर को भारत-न्यूजीलैंड के मैच के दौरान दर्ज की गई थी। इसे 4.3 करोड़ लोगों ने एक ही समय पर लाइव देखा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक समय पर यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 14 अक्टूबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बना था। इसे एक समय पर 3.5 करोड़ लोगों ने देखा था। इस मुकाबले की टोटल व्यूअरशिप 7.6 करोड़ थी।