• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

पाकिस्तान लगातार चौथा वर्ल्ड कप मैच हारा

sports_master by sports_master
October 27, 2023
in क्रिकेट
0

क्रिकेट वर्ल्ड कप (cricket world cup) में पाकिस्तान की हार का सिलसिला जारी है. अब पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका   ने एक विकेट से हरा दिया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 271 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 47.2 ओवर में हासिल कर लिया.

पाकिस्तान के लिए 2023 का वनडे वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं है। टीम को अब चेन्नई में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट से रोमांचक मुकाबला हरा दिया। ये इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है।

साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 10वें विकेट के लिए 11 रन जोड़े। महाराज ने 48वें ओवर में मोहम्मद नवाज की बॉलिंग पर विनिंग चौका लगाया। शम्सी ने पहली पारी में 4 विकेट झटके, इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। टीम से ऐडन मार्करम ने भी 91 रन बनाए।

केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए 48वें ओवर में विनिंग चौका लगाया। मैच जीतने के बाद सेलिब्रेट करते महाराज।
केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए 48वें ओवर में विनिंग चौका लगाया। मैच जीतने के बाद सेलिब्रेट करते महाराज।

चेपॉक स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाबर आजम और सऊद शकील ने फिफ्टी लगाई। साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ और उसामा मीर ने 2-2 विकेट लिए।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा साउथ अफ्रीका
पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत के बाद साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया। टीम के 6 मैचों में 5 जीत से 10 पॉइंट्स हो गए हैं। मेजबान भारत के भी 5 मैचों में 5 जीत से 10 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण साउथ अफ्रीका आगे है। दूसरी ओर 6 मैचों में 4 हार के बाद पाकिस्तान छठे नंबर पर ही है।

मार्करम 91 रन बनाकर कैच हुए
मिलर के विकेट के बाद ऐडन मार्करम ने मार्को यानसन के साथ पारी संभाली। उन्होंने यानसन के साथ 29 और जेराल्ड कूट्जी के साथ 15 रन जोड़े। लेकिन 91 रन बनाकर उसामा मीर की बॉलिंग पर कैच हो गए, बाबर ने उनका कैच पकड़ा। उनके बाद अगले ओवर में जेराल्ड कूट्जी भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने 250 रन पर 8 विकेट गंवा दिए।

शाहीन ने 3 विकेट झटके
साउथ अफ्रीका से डेविड मिलर 29, मार्को यानसन 20, हेनरिक क्लासन 12, रासी वान डर डसन 21, टेम्बा बावुमा 28, क्विंटन डी कॉक 24 और जेराल्ड कूट्जी 10 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ और उसामा मीर को 2-2 सफलताएं मिलीं। केशव महाराज 21 बॉल पर 7 और तबरेज शम्सी 6 बॉल पर 4 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

मिलर-मार्करम की पार्टनरशिप ने 200 पार पहुंचाया
136 रन के स्कोर 4 विकेट गंवाने के बाद ऐडन मार्करम ने डेविड मिलर के साथ पारी संभाली। मार्करम ने अपनी फिफ्टी पूरी की, दूसरी ओर मिलर ने उसामा मीर को अटैक किया। दोनों प्लेयर्स 70 रन की पार्टनरशिप कर चुके थे, तभी शाहीन शाह अफरीदी ने मिलर को कैच आउट करा दिया। मिलर 29 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच साझेदारी टूटी।

वान डर डसन और मार्करम ने संभाली पारी
साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 10 ओवर में ही दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए। यहां से ऐडन मार्करम और रासी वान डर डसन ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने 54 बॉल पर 54 रन की पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। वान डर डसन 21 रन बनाकर आउट हुए और दोनों की साझेदारी टूटी। डसन के बाद हेनरिक क्लासन भी 12 रन बनाकर ही आउट हो गए और साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 136 रन हो गया।

शादाब को चोट लगी, उसामा मीर बने कन्कशन
साउथ अफ्रीका की पारी के पहले ही ओवर में शादाब खान फील्डिंग करते हुए इंजर्ड हो गए। वह थ्रो फेंकने के दौरान गिरे थे, जिस कारण उन्हें सिर पर चोट लगी। वह करीब 8 ओवर तक डगआउट में रहने के बाद फील्डिंग करने आए। लेकिन 14वें ओवर में वह फिर फील्ड छोड़कर चले गए, उनकी जगह उसामा मीर फील्डिंग करने आए। 15वें ओवर में कन्कशन नियम के तहत शादाब को उसामा से ही रिप्लेस कर दिया गया। अब शादाब मैच में हिस्सा नहीं लेंगे, उनकी जगह उसामा मीर ही बॉलिंग करेंगे।

सिर पर चोट लगने के बाद शादाब खान मैदान छोड़कर चले गए। उनकी जगह उसामा मीर कन्कशन प्लेयर बन कर आए।
सिर पर चोट लगने के बाद शादाब खान मैदान छोड़कर चले गए। उनकी जगह उसामा मीर कन्कशन प्लेयर बन कर आए।

शुरुआती 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने गंवाए 2 विकेट
271 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 2 ही ओवर में 30 रन बना लिए। पाकिस्तान से इफ्तिखार अहमद ने नई गेंद से पहला ओवर फेंका। डी कॉक ने शाहीन के पहले ओवर में 4 लगातार चौके लगाकर 19 रन बनाए।

चौथे ओवर में साउथ अफ्रीका को पहला झटका भी लग गया, क्विंटन डी कॉक 24 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार हुए। उनके बाद टेम्बा बावुमा और रासी वान डर डसन ने पारी संभाली। लेकिन 10वें ओवर में बावुमा भी कैच हो गए, उन्हें मोहम्मद वसीम ने पवेलियन भेजा। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट गंवाए लेकिन 67 रन भी बना लिए।

पाकिस्तान ने 45 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गंवाए
सऊद और शादाब के आउट हो जाने के बाद पाकिस्तान बैटिंग का एक और कोलैप्स देखने को मिला। 225 रन के स्कोर पर शादाब आउट हुए, टीम यहां से 45 रन ही बना सकी और आखिरी 4 विकेट भी गंवा दिए। मोहम्मद नवाज (24 रन) के अलावा बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके। शाहीन अफरीदी 2, हारिस रऊफ 0 और मोहम्मद वसीम जूनियर 7 रन ही बना सके।

तबरेज शम्सी ने झटके 4 विकेट
साउथ अफ्रीका से तबरेज शम्सी ने 4 अहम विकेट लिए। उन्होंने बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी को पवेलियन भेजा। मार्को यानसन ने पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स के साथ मोहम्मद नवाज को आउट किया। वहीं जेराल्ड कूट्जी ने मार्को यानसन और शादाब खान को कैच आउट कराया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

बिना हाथों वाली महिला ने एशियन पैरा गेम्स में मचा दी धूम, जानिए कौन है तीरंदाज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us