• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

द्रविड़ राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बरकरार रहना चाहते हैं या नहीं ?

sports_master by sports_master
October 26, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच हो सकते हैं। यह सीरीज विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी। विश्व कप के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास विकल्प होगा कि वह इस पूर्व भारतीय कप्तान से दूसरे टर्म के लिए आवेदन का आग्रह करे, क्योंकि बीसीसीआई को नियमों के अनुसार इस पद के लिए पुन: आवेदन मंगवाने होंगे।

यह देखना रोचक होगा कि 51 साल के द्रविड़ राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बरकरार रहना चाहते हैं या नहीं क्योंकि इसके तहत काफी यात्रा करनी होती है और लगातार दबाव रहता है। संभावना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके द्रविड़ इस टी20 लीग में वापसी कर सकते हैं जिसमें अब 10 टीम खेलती हैं। लेकिन पूरी संभावना है कि विश्व कप के दौरान देश में 10 हजार किमी से अधिक की यात्रा के बाद द्रविड़ के साथ सूर्यकुमार यादव के अलावा पूरी टीम को आराम दिया जा सकता है।बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘राहुल ने जब भी ब्रेक लिया है तो वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं और विश्व कप के तुरंत बाद होने वाली इस सीरीज में भी ऐसा ही जारी रहने की उम्मीद है।’ अगर नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं तो लक्ष्मण काफी मजबूत दावेदार होंगे क्योंकि बीसीसीआई ने एक प्रक्रिया तैयार की है जहां एनसीए के प्रभारी और सारी व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को भूमिका के लिए तैयार किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम में अधिकतर उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जो वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के अलावा एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दिए जाने की संभावना है जिससे कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तरोताजा हो सकें जहां भारत को तीन टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं।आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज विशाखापत्तनम में 23 नवंबर को शुरू होगी। अगर लक्ष्मण कोच जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो सितांशु कोटक बल्लेबाजी कोच होंगे। भारत ‘ए’ के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उनके कोच की भूमिका निभाने की संभावना है। इस बीच दुबई 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र की नीलामी की मेजबानी के लिए तैयार है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘अब आईपीएल नीलामी में 10 टीम हिस्सा लेंगी और अब यह बेहद मुश्किल हो गया है कि समान पांच सितारा होटल में सैकड़ों कमरे मिले जिसमें फ्रेंचाइजी के सदस्यों, बीसीसीआई के अधिकारियों, संचालन टीम, प्रसारणकर्ता टीम को रखा जा सके। यही कारण है कि दुबई पसंदीदा स्थल है।’ नीलामी के दौरान 2024 सत्र के लिए प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये की राशि होगी जो पिछले साल की तुलना में पांच करोड़ रुपये अधिक है। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी नौ दिसंबर को होगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के तारे गर्दिश में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us