• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे मैच?

sports_master by sports_master
October 25, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्‍ली  । वर्ल्ड कप 2023  में लगातार पांच मैच जीत चुकी टीम इंडिया  के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पांचवें मैच  में नहीं खेलने वाले और चौथे मैच में सिर्फ 3 गेंद फेंकने वाले हार्दिक पांड्या  अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। यही कारण है कि लखनऊ में रविवार 29 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए ये ऑलराउंडर उपलब्ध नहीं होगा। ये मैच भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी, जो दोनों ही टीमों के लिए अहम है।

क्रिकेटनेक्स्ट की रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया, “हां, हार्दिक के लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच मिस करने की संभावना है। इस स्तर पर यह एक एहतियात से अधिक है और कुछ भी गंभीर नहीं है।” टीम मैनेजमेंट भी उनको आने वाले मैचों पूरी तरह फिट देखना चाहता है। ऐसे में उनको थोड़ा और समय रिकवरी के लिए दिया जा रहा है।

हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए चोट लगी थी। वे गेंदबाजी करते हुए एक स्ट्रेट ड्राइव को रोकने के चक्कर में अपने बाएं पैर पर गिर पड़े थे और उनके एंकल में थोड़ी मोच आ गई थी। हालांकि, स्कैन में किसी भी तरह के स्ट्रेन या फ्रैक्चर का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन उनको इसके इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए जाना पड़ा।

बेंगलुरु से उनके लखनऊ पहुंचने की खबर थी, लेकिन अभी वे वहीं रुकेंगे और रिकवरी को थोड़ा और समय देंगे। हालांकि, उनके टीम से बाहर होने पर प्लेइंग इलेवन का कॉम्बिनेशन बिगड़ गया है। टीम मैनेजमेंट लखनऊ में आर अश्विन को खिलाना चाहेगा, लेकिन सवाल ये है कि प्लेइंग इलेवन से बाहर किसे रखा जाएगा, क्योंकि टीम के पास इस समय तीन पेसर और दो स्पिनर हैं और टीम 6 प्रोपर बैटर्स के साथ खेल रही है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम  के नए मुख्य कोच नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us