• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया,डी कॉक ने 174 रन बनाए

sports_master by sports_master
October 24, 2023
in क्रिकेट
0

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया। टीम से क्विंटन डी कॉक ने 174 रन की पारी खेली, वहीं बांग्लादेश से महमूदुल्लाह ने सेंचुरी लगाई। दोनों खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप में तीसरा शतक रहा।

बांग्लादेश पर जीत से साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई। टीम ने 4 ही मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। दोनों टीमों के 8-8 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण साउथ अफ्रीका आगे हैं।

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 382 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन ही बना सका।अफ्रीकी टीम की ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक के अलावा कप्तान ऐडन मार्करम ने 60 और हेनरिक क्लासन ने 90 रन की पारियां खेलीं। जबकि डेविड मिलर ने 15 बॉल पर नाबाद 34 रन बनाए। गेंदबाजों में मार्को यानसन, कगिसो रबाडा और जेराल्ड कूट्जी ने दो-दो विकेट लिए।

 11 से 30 में बांग्लादेश संभला, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए
शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद महमूदुल्लाह रियाद ने बांग्लादेश की पारी आगे बढ़ाई। टीम ने अगले 20 ओवर में 90 ही रन बनाए, लेकिन जल्दी विकेट नहीं गंवाए। हालांकि लिट्टन दास 22, मेहदी हसन मिराज 11 और नसुम अहमद 19 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा, केशव महाराज और जेराल्ड कूट्जी को 1-1 विकेट मिला।7 विकेट गिरने के बाद महमूदुल्लाह बांग्लादेशी टीम को ऑलआउट होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

यानसन को लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट, बांग्लादेश की धीमी शुरुआत; स्कोर 35/3
बांग्लादेशी ओपनर्स ने संभलकर बल्लेबाजी की। तंजिद हसन और लिट्टन दास ने धीमी शुरुआत की। दोनों बड़े स्कोर के जवाब में नापे-तुले शॉट खेल रहे थे। शुरुआती 6 ओवर में बगैर नुकसान के 30 रन बनाने के बाद टीम ने अगले 4 ओवर में 5 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए।

7वां ओवर लेकर आए मार्को यानसन ने लगातार दो बॉल पर दो विकेट झटके। उन्होंने तंजिद हसन को 12 और नजमुल हसन शांतो को 0 रन पर पवेलियन भेजा। अगले ही ओवर में लिजाड विलियम्स ने कप्तान शाकिब अल हसन को एक रन पर चलता किया। टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 35 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में 8वीं बार 350+ का स्कोर बनाया, सबसे ज्यादा
साउथ अफ्रीकी टीम ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 8वीं बार 350+ का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 174, कप्तान ऐडन मार्करम ने 60 और हेनरिक क्लासन ने 90 रन की पारी खेली।हसन महमूद को 2 विकेट मिले। वहीं मेहदी हसन मिराज, शोरिफुल इस्लाम, शाकिब अल हसन को एक-एक विकेट मिले।

​​​​​डी कॉक, क्लासन और मिलर की विस्फोटक पारियां
मजबूत शुरुआत के बाद ओपनर क्विंटन डी कॉक ने क्लासन के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम का स्कोर 382 रन तक पहुंचाया।टीम ने 31वें ओवर में कप्तान ऐडन मार्करम 60 का विकेट गंवाया। उसके बाद डी कॉक ने हेनरिक क्लासन के साथ 142 रन की साझेदारी की। यहां डी कॉक 174 रन बनाकर आउट हुए।डी कॉक के आउट होने के बाद क्लासन और मिलर ने 25 बॉल पर आतिशी 65 रन बनाए। क्लासन 90 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेविड मिलर 15 बॉल पर 34 रन पर नाबाद रहे। टीम ने आखिरी 31वें से 50 ओवर के बीच 217 रन बनाए और 3 विकेट भी गंवाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन भारत को 4 गोल्ड:वाटर स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स में स्वर्ण आए, कुल मेडल संख्या 35 पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us