• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया; क्लासन की सेंचुरी

sports_master by sports_master
October 21, 2023
in क्रिकेट
0

इंग्लैंड को वनडे में उनकी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका से पहली पारी में हेनरिक क्लासन ने 109 रन बनाए, उन्होंने 61 बॉल पर सेंचुरी लगाई। टीम से 3 खिलाड़ियों ने फिफ्टी भी लगाई। गेंदबाजों में जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

 कूट्जी को 3, एनगिडी-यानसन को 2-2 विकेट मिले
साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 15, डेविड विली 12, आदिल रशीद 10 और हैरी ब्रूक भी 17 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।

शुरुआती 10 ओवर में गंवाए 4 विकेट
400 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए। जॉनी बेयरस्टो 10, डेविड मलान 6, जो रूट 2 और बेन स्टोक्स 5 ही रन बनाकर आउट हुए। टीम 10 ओवर में 67 रन बनाए, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए।

क्लासन ने 61 बॉल पर शतक लगाया
साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करने आए हेनरिक क्लासन ने बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने सेट होने के बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और महज 61 बॉल पर अपना शतक पूरा कर लिया। वह 67 बॉल पर 109 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके लगाए।

यानसन ने 42 बॉल पर 75 रन बनाए
37वें ओवर में 5 विकेट गिर जाने के बाद मार्को यानसन बैटिंग करने आए। उन्होंने भी सेट होने के बाद तेजी से रन बनाए। 35 बॉल पर फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने 42 बॉल पर 75 रन की नॉटआउट पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौकों के साथ 6 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासन के साथ उन्होंने 77 बॉल पर ही 151 रन की पार्टनरशिप भी की।

रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका से क्लासन ने सेंचुरी लगाई। वहीं 3 प्लेयर्स ने फिफ्टी लगाई। रीजा हेंड्रिक्स ने 85, मार्को यानसन ने 75, रासी वान डर डसन ने 60 और ऐडन मार्करम ने 42 रन बनाए। इंग्लैंड से रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए। वहीं आदिल रशीद और गस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।

डसन और हेंड्रिक्स ने 121 रन की पार्टनरशिप की
पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक आउट हो गए। उनके विकेट के बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए रासी वान डर डसन ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने ओपनर रीजा हेंड्रिक्स के साथ 121 रन की पार्टनरशिप भी की। वान डर डसन 60 रन बनाकर आउट हुए और दोनों की साझेदारी टूटी।

85 रन बनाकर आउट हुए हेंड्रिक्स
वान डर डसन के बाद रीजा हेंड्रिक्स ने ऐडन मार्करम के साथ 39 रन की पार्टनरशिप की। वह 85 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार हुए। उनके बाद मार्करम भी 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम से डेविड मिलर 5 रन ही बना सके।

साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में विकेट खोया, फिर भी अटैकिंग अप्रोच रखी
साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में विकेट खोया लेकिन रन बनाते रहे। पारी की दूसरी बॉल पर क्विंटन डी कॉक ने अपना विकेट खोया। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और वान डर डसन ने पारी को संभाला और 5.9 के रन रेट से रन बनाए। पावरप्ले ​के दौरान​​​​​​ सबसे ज्यादा 11 रन रीस टॉपली के 7वें ओवर में आए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

श्रीलंका की वर्ल्ड कप में पहली जीत:नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us