• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने तोड़ी गलती करने की सारी हदें, बाबर नाराज

sports_master by sports_master
October 20, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप-2023 में प्रदर्शन अभी तक औसत रहा है. ये टीम इस वर्ल्ड कप का अपना सबसे अहम मैच हार गई थी. भारत ने उसे एकतरफा मुकाबले में मात दी थी. शुक्रवार को पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से है और ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. लेकिन इस मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान ने गलती कर दी. ऐसी गलती जिससे ये टीम आसानी से बच सकती थी.

लेकिन बाबर इससे बच नहीं सके और इसका कारण उनकी ही टीम के खिलाड़ी रहे. इसके बाद इस मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किए गए उस्मा मीर ने बचकानी गलती कर दी. पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बाबर आजम ने इस मैच में कड़ा फैसला लेते हुए अपने उप-कप्तान शादाब खान को बाहर कर दिया. शादाब का फॉर्म अभी तक अच्छा नहीं रहा है.

अफरीदी ने कर दी गलती
बाबर ने पहला ओवर दिया अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को. अफरीदी ने पहली ही गेंद डेविड वॉर्नर के पैड पर मारी. अफरीदी की ये गेंद वॉर्नर के लिए इनस्विंग थी. वॉर्नर ने बैकफुट पर जाकर इसे खेला. अफरीदी ने काफी जोर से अपील की. लेकिन अंपायर ने इस अपील को नकार दिया. अफरीदी इसे लेकर आश्वस्त थे कि ये आउट है. उन्होंने बाबर को मना लिया और उन्होंने रिव्यू लिया है. रिप्ले में पता चला कि गेंद बैट पर लगी है. गेंद वॉर्नर के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैड पर लगी थी.

उसामा मीर ने छोड़ा कैच
इसके बाद पाकिस्तान के पास वॉर्नर को आउट करने का एक और मौका था लेकिन इसमें भी पाकिस्तान की किस्मत खराब रही. पांचवां ओवर फेंक रहे अफरीदी ने छोटी गेंद फेंकी जिसे वॉर्नर ने पुल करना चाहा. वॉर्नर गेंद को बल्ले पर अच्छे से ले नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई. मिड ऑन पर थे मीर. ये कैच काफी आसान था. मीर को बस गेंद के नीचे आना था,लेकिन इस आसान से कैच को मीर ने छोड़ दिया. वह गेंद को हाथों में नहीं ले पाए. गेंद उनके हाथों के बीच से होते हुए छाती पर लगी और नीचे गिर गई. बाबर इस देख हैरान रह गए कि इतना आसान कैच कैसे छूट सकता है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Denmark Open 2023 badminton: PV Sindhu makes quarter-finals after come-from-behind victory

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us