वर्ल्ड कप-2023 में एक और उलटफेर हुआ है. धर्मशाला में खेले गए वर्ल्ड कप-2023 के 15वें मैच में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया है. इस वर्ल्ड कप में उसकी ये पहली जीत है. बारिश से प्रभावित मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 245 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका 42.5 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई.
एडवर्ड्स की कप्तानी पारी, नीदरलैंड का स्कोर 245/8
नीदरलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए। धर्मशाला के मैदान पर डच टीम की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि रूलोफ वान डर मेर्व ने 29 रन का योगदान दिया।
साउथ अफ्रीका की ओर लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए।
एडवर्ड्स की कप्तानी पारी
स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 7वें नंबर पर उतरकर अर्धशतक जमाया। यह एडवर्ड्स का इस साल का 5वां अर्धशतक है। वनडे करियर के उन्होनें 14वां अर्धशतक जमाया। एडवर्ड्स 78 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होनें 69 बॉल की पारी में 113.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी में 10 चौके और एक छक्का जमाया।

एडवर्ड्स-मेर्व की पार्टनरशिप ने 200 पार पहुंचाया
कप्तान स्कॉट
पावरप्ले- नीदरलैंड की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 9 ओवर में दो विकेट पर 28 रन बनाए। विक्रमजीत सिंह 2 और मैक्स ओ’डाउड 18 रन बनाकर आउट हुए।
ऐसे गिरे साउथ अफ्रीका के विकेट
- पहला: क्विंटन डी कॉक- 20 रन: 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर कॉलिन एकरमैन ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : टेम्बा बावुमा- 16 रन: 10वें ओवर की पहली बॉल पर रूलोफ वान डर मेर्व ने बोल्ड कर दिया।
- तीसरा : ऐडन मार्करम- 1 रन: 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर पॉल वान मीकरन ने बोल्ड कर दिया।
- चौथा: रासी वान डर डसन- 4 रन: 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर रूलोफ वान डर मेर्व ने आर्यन दत्त के हाथों कैच कराया।
- पांचवां: हेनरिक क्लासन- 28 रन: 19वें ओवर की 5वीं बॉल पर लॉगन वान बीक ने विक्रमजीत के हाथों कैच कराया।
- छठा: मार्को यानसन- 9 रन: 25वें ओवर की आखिरी बॉल पर पॉल वान मीकरन ने बोल्ड कर दिया।
- सातवां: डेविड मिलर- 43 रन: 31वें ओवर की आखिरी बॉल पर लॉगन वान बीक ने बोल्ड कर दिया।
- आठवां: जेराल्ड कूट्जी- 22 रन: 34वें ओवर की पहली बॉल पर बास डे लीडे ने विकेटकीपर स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया।
- नौवां: कगिसो रबाडा- 9 रन: 36वें ओवर की पहली बॉल पर बास डे लीडे ने सायब्रांड एंगलब्रेक्ट के हाथों कैच कराया।
