• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया ने बदले समीकरण:भारत-न्यूजीलैंड अभी आगे…अब नंबर 4 के लिए हो सकती है नेट रन रेट की टक्कर

sports_master by sports_master
October 17, 2023
in क्रिकेट
0

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली जीत मिली। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। श्रीलंका को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अब श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस में पिछड़ती दिख रही है।

 इंडिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल रेस में आगे
वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट्स टेबल के मुताबिक, भारत और न्यूजीलैंड 3-3 मैच खेलकर 6 अंकों से साथ टॉप 2 पोजिशन पर बरकरार हैं। साउथ अफ्रीका अपने दो मैच जीतकर नंबर 3 पर है। मौजूदा समीकरण के हिसाब से ये तीनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में आगे हैं।

कौन होगी टेबल की चौथी टीम?
इस संभावित समीकरण को देखकर आपके मन में ये सवाल उठेगा कि सेमीफाइनल की चौथी टीम कौन सी हो सकती है? पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पाकिस्तान है, जो 3 में से 2 मैच जीत चुकी है। पाकिस्तान के आने वाले मैच ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से होने है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान से जीत के चांस ज्यादा हैं। ऐसे में पाकिस्तान 9 में से 5 मैच जीत सकती है यानी उसके 10 पॉइंट हो जाएंगे।अगर इंग्लैंड की बात करें तो फिलहाल ये टीम 3 मैचों में से 1 मुकाबला जीतकर छठी पोजिशन पर है। इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान से मैच खेलने हैं। इस बात की संभावना ज्यादा है कि इंग्लैंड श्रीलंका, नीदरलैंड औऱ पाकिस्तान से जीत सकती है। इनके अलावा इंग्लैंड एक और मैच जीती तो 5 मुकाबलों में जीत हासिल कर सकती है। उसे 10 पॉइंट मिल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ये टीम अपनी पहली जीत के साथ वापसी कर चुकी है। लेकिन अभी भी पॉइंट्स टेबल के 8वें स्थान पर है। सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बचे सभी 6 मैच जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के मैच पाकिस्तान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से होने हैं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबलों के अलावा बाकी मैचों में ऑस्ट्रेलिया की जीत के चांस ज्यादा हैं। यानी ऑस्ट्रेलिया भी 5 मैच जीत सकती है।

अगर पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 5-5 मैच जीतीं तो फैसला रेन रन रेट से होगा

श्रीलंका की हार से भारत को फायदा?
भारत की तरह श्रीलंका भी एक एशियाई टीम है और भारतीय कंडीशन्स से वाकिफ है। भारतीय टीम की तरह स्पिन भी उनकी बड़ी ताकत है। 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तो आपको याद ही होगा, जब श्रीलंका ने भारत को हार दी थी। वर्ल्ड कप के नॉक आउट राउंड में टीम इंडिया का मुकाबला किसी एशियन टीम से न होना फायदेमंद ही है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आया बुखार, अब क्या करेंगे बाबर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us