• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल करने का प्रस्ताव मंजूर:वोटिंग के बाद तय होगा 2028 में खेल को रखना है या नहीं

sports_master by sports_master
October 13, 2023
in क्रिकेट
0

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट को भी शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। IOC ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में यह निर्णय लिया।

IOC के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा- अधिकारियों ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक आयोजकों के क्रिकेट को पांच नए खेलों में से एक में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।लेकिन सभी नए खेलों को 2028 खेलों में शामिल करने के फैसले से पहले IOC सदस्य वोटिंग करेंगे, जो 14 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में होगी। 5 खेलों में बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस के साथ क्रिकेट के T-20 फॉर्मेट को चुना गया है।

भारत की वजह से शामिल हो रहा क्रिकेट
कुछ दिन पहले ब्रिटिश अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा था- हमने जुलाई में ही बता दिया था कि लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट की एंट्री बिल्कुल तय है। इसकी वजह यह है कि ओलिंपिक कमेटी भारत की करीब 1.5 अरब आबादी और यहां के फाइनेंशियल रिर्सोसेज को अनदेखा करने की हालत में नहीं है। हालांकि, लॉस एंजिलिस कमेटी और IOC के बीच बातचीत में कई बार दिक्कतें भी आईं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक- भारत में अभी ओलिंपिक ब्रॉडकास्टिंग राइट्स इंडिविजुअल गेम्स पर बेस्ड हैं और इनकी मार्केट वैल्यू तकरीबन 20 लाख डॉलर है। यह आंकड़ा पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिहाज से तय किया गया है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर भारत के क्रिकेट मैचों को शुमार कर लिया जाए तो यह आंकड़ा आसानी से कई गुना ज्यादा हो सकता है।

क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलिंपिक में शामिल हुआ था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता था। दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था।
क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलिंपिक में शामिल हुआ था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता था। दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था।

कॉमनवेल्थ में दो बार खेला गया क्रिकेट
क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 2 बार 1998 और 2022 में शामिल किया गया है। वहीं एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में तीन बार क्रिकेट को जगह मिली।

फ्लैग फुटबाल की भी एंट्री
फुटबॉल के बारे में तो दुनिया जानती है। अब लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 के लिए फ्लैग फुटबॉल को एंट्री दी जाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक- फ्लैग फुटबाल में दोनों टीमों के पास पांच-पांच प्लेयर होते हैं और इसे फुटबॉल का अमेरिकन वैरिएंट कहा जाता है।

बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को शामिल किए जाने से भी न सिर्फ रेवेन्यू बढ़ेगा, बल्कि टीम स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, मुश्किल यह है कि चार नए खेलों को शामिल करने से गेम्स की ड्यूरेशन काफी बढ़ जाएगी। माना जा रहा है कि ओलिंपिक कमेटी कुछ खेलों के मेडल इवेंट्स कम करके इसकी भरपाई करेगी और ओलिंपिक गेम्स की ड्यूरेशन को बहुत ज्यादा बढ़ाया नहीं जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

शुभमन गिल चुने गए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ:सिराज और मलान को पीछे छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us