• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ENG Vs NZ CWC: ट्रेंट बोल्ट पर रहेगी सबकी नजर, टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

sports_master by sports_master
October 4, 2023
in क्रिकेट
0

अहमदाबाद  । भारत (India) की मेजबानी में क्रिकेट के महाकुंभ (Cricket Mahakumbh) यानी वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का आगाज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में ओपनिंग मैच (Opening match) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England and New Zealand) के बीच खेला जाएगा।

इंग्लैंड क्रिकेट विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। कीवी टीम पिछले 2 संस्करणों में उपविजेता रही है और इस बार अपने पहले खिताब को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इस बीच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज
बोल्ट ने अब तक वनडे विश्व कप के 2 संस्करणों (2015 और 2019) में 19 मैच खेले हैं, जिसमें 21.79 की औसत और 4.61 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट के साथ 39 विकेट लिए हैं। वह विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बनने की कगार पर हैं। उनके बाद विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट वाले कीवी खिलाड़ी जैकब ओरम (36 विकेट) और डेनियल विटोरी (36 विकेट) हैं।

न्यूजीलैंड से 200 वनडे विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज
बोल्ट ने 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 104 मैचों में 23.56 की औसत और 4.94 की इकॉनमी रेट के साथ 197 विकेट ले लिए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा है। वह 200 वनडे विकेट लेने वाले सिर्फ छठे कीवी गेंदबाज बन जाएंगे। उनके पास विकेटों के मामले में क्रिस केर्न्स (200) और क्रिस हैरिस (203) को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

600 अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले सिर्फ तीसरे कीवी गेंदबाज
बोल्ट ने सभी प्रारूपों को मिलाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 237 मैचों की 307 पारियों में 25.52 की औसत से 588 विकेट लिए हैं। वह 12 विकेट और लेते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ टिम साउथी (728) और विटोरी (696) ने 600 से अधिक विकेट लिए हुए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us