भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला एक बार फिर हो सकता है. दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. अगर वे इससे आगे बढ़ती हैं तो फाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं. बता दें कि भारतीय टीम नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है तो पाकिस्तान हॉन्ग कॉन्ग को हराकर यहां तक पहुंची.
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों का आमना-सामना चीन में हो रहे एशियन गेम्स में हो सकता है. दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया मंगलवार को खेले गए मुकाबले में नेपाल को शिकस्त दी. वहीं, पाकिस्तान हॉन्ग कॉन्ग को हराकर सेमीफाइनल में दाखिल हुई है.दोनों टीमें अगर अपना-अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत जाती हैं तो फाइनल में उनका आमना-सामना हो सकता है. बता दें कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान या श्रीलंका से हो सकता है. वहीं, टीम इंडिया का सामना मलेशिया की टीम से होगा.
