• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप मस्कट के नाम जारी:फैंस ने चुना टोंक और ब्लैज नाम

sports_master by sports_master
October 1, 2023
in क्रिकेट
0

ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल मस्कट के नाम जारी कर दिए है। मस्कट को महिला बॉलर और पुरुष बैटर की थीम पर बनाया गया है। पुरुष मस्कट के हाथ में बैट है जिसका नाम टोंक है जो नीले कलर का दिखाई देता है। वहीं महिला मस्कट के हाथ में बॉल दिखाई गई है जिसका नाम ब्लैज है जो लाल कलर की है।

ICC के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दोनों मस्कट वर्ल्ड कप मैचों में सभी वेन्यू पर मौजूद रहेंगे। वे फैंस के साथ बातचीत करेंगे और शोपीस इवेंट के उत्साह को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। ICC ने अगस्त में वनडे वर्ल्ड कप का ऑफिशियल मस्कट लॉन्च किया था। दुनिया भर के फैंस से मस्कट का नाम चुनने में मदद करने के लिए कहा गया था। वोटिंग के बाद ब्लैज और टोंक नाम को फाइनल किया गया।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का ऑफिशियल मस्कट। इसमें पुरुष बल्लेबाज टोंक और महिला गेंदबाज ब्लैज का इस्तेमाल किया गया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का ऑफिशियल मस्कट। इसमें पुरुष बल्लेबाज टोंक और महिला गेंदबाज ब्लैज का इस्तेमाल किया गया है।

फैंस ने चुना है नाम
ICC ने दोनों ही मस्कट के नाम तय नहीं किए थे। नाम तय करने के लिए ICC ने 19 अगस्त को अपनी वेबसाइट पर वोट लिंक दिया था, यहां फैंस अपना पसंदीदा नाम चुन सकते थे। जिस नाम को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसी नाम को वर्ल्ड कप के मस्कट का अंतिम नाम माना जाना था। बैटर नाम के 3 पद टोंक, ब्लिट्ज और बैश थे। जिसका विजेता टोंक रहा। वहीं बॉलर के नाम के 3 पद ब्लैज, पायरा और विक्स थे जिसकी विनर ब्लैज रही।

जेंडर इक्वैलिटी दर्शाता हैं मस्कट
ICC ने मास्कट लॉन्च के इवेंट में भारत की विजेता अंडर-19 पुरुष टीम के कप्तान यश धुल और महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा को बुलाया था। दोनों कप्तानों की मौजूदगी में मस्कट लॉन्च हुए। मस्कट के रूप में पुरुष बल्लेबाज और महिला गेंदबाज हैं, जो स्पोर्ट्स में जेंडर इक्वैलिटी को दर्शा रहे हैं।

वनडे वर्ल्ड कप मस्कट के लॉन्च के वक्त भारत की अंडर-19 महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा (बाएं) और पुरुष टीम के कप्तान यश धुल (दाएं)।
वनडे वर्ल्ड कप मस्कट के लॉन्च के वक्त भारत की अंडर-19 महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा (बाएं) और पुरुष टीम के कप्तान यश धुल (दाएं)।

वुमन बॉलर के हाथ में टर्बो-पावर एनर्जी
महिला बॉलर मस्कट को एक्सप्लेन करते हुए ICC ने बताया, ‘बॉलर के हाथ में टर्बो-पावर एनर्जी है, जिससे बहुत तेज स्पीड से फायरबॉल निकलती है। बॉलर की तेज रिफ्लेक्स, फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ उसे एक सुपरचार्ज्ड तेज गेंदबाज बना रही है। गेंदबाज की कमर पर 6 गेंदें बंधी हैं, जो उसकी अलग-अलग गेम-चेंजिंग टैक्टिक्स को दर्शा रही है। महिला मस्कट किसी भी मैच को अपनी गेंदबाजी से बदलने की क्षमता रखती है।’

वुमन बॉलर मस्कट ब्लैज के हाथ में टर्बो-पावर एनर्जी है।
वुमन बॉलर मस्कट ब्लैज के हाथ में टर्बो-पावर एनर्जी है।

पुरुष बैटर के पास इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बैट
पुरुष बल्लेबाज मस्कट को एक्सप्लेन करते हुए ICC ने बताया, ‘मेल कैरेक्टर किसी भी प्रेशर सिचुएशन में कूल रहता है। बैटर का हर शॉट दर्शकों में नई एनर्जी भर सकता है। बैटर के पास इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बैट है, उसके हर शॉट से मैच में नई एनर्जी और एक्साइटमेंट आती है।’

मैन बैटर मस्कट टोंक के पास इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बैट है।
मैन बैटर मस्कट टोंक के पास इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बैट है।

दोनों मस्कट भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान एक्शन में नजर आएंगे। मैचेस 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ शुरू होंगे। मस्क्ट स्टेडियम के साथ-साथ फैन पार्क में भी दिखाई देंगे। मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे और 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

ODI World Cup:50 ओवरों का मैच प्रारुप पर सवाल, वनडे के लिए आखिर क्यों जरूरी है यह वर्ल्ड कप?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us