कराची /पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर एक बार फिर ट्रैफिक नियम तोड़ने की पेनल्टी लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर पंजाब मोटर-वे पर ओवर-स्पीडिंग कर रहे थे। जिसकी वजह से कराची ट्रैफिक पुलिस ने उन पर पेनल्टी लगा दी। हालांकि बाबर पर कितनी पेनल्टी लगी है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
यह पहली बार नहीं है जब बाबर पर ट्रैफिक पुलिस ने पेनल्टी लगाई हो। इसके पहले साल की शुरुआत में भी वेलिड नंबर प्लेट न होने की वजह से पुलिस ने उन पर फाइन लगाया था।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए
बाबर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने बाबर को गैर-जिम्मेदार बताया तो कुछ ने कहा नियम सबके लिए एक है।
27 सितंबर को भारत आएगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 27 सितंबर को भारत आएगी। 25 सितंबर को पाकिस्तान टीम को भारत आने का वीजा भी मिल चुका है। पाकिस्तान टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी।
