• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अश्लील वीडियो को इंटरनेशनल रेसलर ने साजिश बताया:अंशु मलिक बोली- लड़की हिमाचल, लड़का रोहतक का, बिना सच्चाई जाने नतीजे पर न पहुंचे लोग

sports_master by sports_master
September 19, 2023
in विविध
0

पानीपत/हरियाणा की इंटरनेशनल रेसलर अंशु मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई अश्लील वीडियो का खंडन किया है।

अंशु मलिक ने कहा कि उनका इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद उन पर गंदे कमेंट्स किए जा रहे हैं। वह किसी बड़ी साजिश का शिकार हुई हैं। मैं और मेरा परिवार मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं।

उसमें दिख रहा लड़का रोहतक और लड़की हिमाचल प्रदेश की है। वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने समाज को बिना सच्चाई जाने किसी भी नतीजे पर न पहुंचने की विनती की है।

अंशु ने लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। आखिर में सत्य की जीत और झूठ की हार हुई।

पुलिस ने सोमवार को इस वीडियो को अंशु मलिक का बता वायरल करने वाले आरोपी अमित उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया। वह हिसार के बरवाला का रहने वाला है और DN कॉलेज में BSC का स्टूडेंट है।
पुलिस ने सोमवार को इस वीडियो को अंशु मलिक का बता वायरल करने वाले आरोपी अमित उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया। वह हिसार के बरवाला का रहने वाला है और DN कॉलेज में BSC का स्टूडेंट है।

रेसलर अंशु मलिक की वीडियो में कही 5 अहम बातें…

1. मुझे बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश हुई
मैं अंशु मालिक आप सब से एक बेहद जरूरी बात शेयर करना चाहती हूं। पिछले कुछ दिनों से मेरे नाम से एक फेक वीडियो वायरल किया जा रहा था। मैं आप सबको बता दूं कि मैं उसे वीडियो में नहीं हूं। मुझे सरासर बदनाम करने की कोशिश की गई है। यह एक बहुत बड़ी साजिश रची गई है।

2. वीडियो में दिख रहे लड़का-लड़की रिलेशन में
इसमें दिख रही लड़का-लड़की आज भी रिलेशनशिप में है। दोनों ने अपने बयान पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस ने उन बयानों को सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है। जिस लड़के ने उन दोनों की वीडियो के साथ मेरा नाम जोड़कर वायरल किया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल किया है। पुलिस ने उन बयानों को भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

3. मैं और मेरा परिवार मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहा
मैंने अपनी बेगुनाही के सारे सबूत दे दिए हैं। जो वीडियो मेरी नहीं है, उसे मेरी बता कर लोग बहुत गंदे कमेंट कर कर रहे हैं। क्या उन लोगों ने एक बार भी नहीं सोचा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर क्या बीत रही होगी। मैं और मेरा परिवार किस मेंटल ट्रॉमा से गुजरा होगा। जिन्होंने बिना सच जान मुझे समाज के सामने दोषी करार कर दिया। उसे लड़की को दोषी साबित कर दिया, जिसका इस पूरे प्रकरण से कोई लेना-देना भी नहीं है।

4. मेरे अवॉर्ड को भी गालियां दे रहे लोग
मैंने आज तक जो भी मेडल और अवॉर्ड जीते हैं, लोग उन्हें भी गालियां दे रहे हैं। मैं और मेरे परिवार ने यह उपलब्धियां बहुत मेहनत से हासिल की हैं। मेरा एक सपना था कि मैं देश को गौरवान्वित करने में अपना सहयोग कर सकूं। मेरे मां-बाप ने शुरुआत से ही मुझे यही प्रेरणा दी है की बेटा देश के लिए कुछ करके मरना है, ऐसे तो दुनिया मरती है। कुछ अच्छा करेगी तो लोग याद करेंगे। मेरे मां-बाप ने अपनी नौकरी तक छोड़कर अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए दिन-रात मेहनत की है।

5. बिना सच्चाई जाने किसी नतीजे पर न पहुंचे
मेरे मां-बाप और मेरे करीबी आज भी मेरे साथ खड़े हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। फिर भी लोग बिना सच्चाई को जाने इतने गंदे और भद्दे कमेंट कर रहे हैं। मैं यही बात कहूंगी कि यह मुझे बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश रची गई है।

मैं किसी साजिश का शिकार हुई हूं। आज यह मेरे साथ हुआ है। कल किसी दूसरी लड़की के साथ होगा। जिन्होंने मेरे बारे में गंदे कमेंट किए हैं, यह घटना उनके घर भी बहन बेटियों के साथ हो सकती है। आप सभी से यही विनती है कि बिना सच्चाई को जाने किसी नतीजे पर न पहुंचे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम में बड़े बदलाव के संकेत, शाहीन अफरीदी को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us