रियो /ओलंपियन इलावेनिल वलारिवान ने यहां अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आइएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इलावेनिल ने 252.2 अंक के साथ फ्रांस की 20 वर्ष की सनसनी ओसिएन म्यूलर को हराया जो 251.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इलावेनिल ने 630.5 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इलावेनिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ महिलाओं के बीच 24 शाट के फाइनल में कभी भी 10.1 से कम अंक नहीं जुटाए।
इलावेनिल ने 252.2 अंक के साथ फ्रांस की 20 वर्ष की सनसनी ओसिएन म्यूलर को हराया जो 251.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की झेंग जियाले ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इलावेनिल ने 630.5 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
क्वालीफिकेशन में टॉप पर रही म्यूलर-
म्यूलर 633.7 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं थी। चीन की दो निशानेबाजों झेंग जियाली और झेंग यू के अलवा नार्वे की यूरोपीय चैंपियन जेनेट हेग डुएस्टेड ने भी फाइनल में जगह बनाई थी।पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के संदीप सिंह क्वालीफिकेशन में 628.2 अंक के साथ 14वें स्थान पर रहे।
जर्मनी ने जीता गेल्ड मेडल-
भारतीय जोड़ी मामूली अंतर से कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा पेश करने से चूक गई। इजराइल ने अंतत: कांस्य पदक जीता। जर्मनी ने स्वर्ण जबकि हंगरी ने रजत पदक जीता। भारत की 16 सदस्यीय टीम सात ओलंपिक स्पर्धाओं में रियो विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इटली दो स्वर्ण के साथ शीर्ष पर चल रहा है जबकि भारत और आर्मेनिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
