• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया एशिया कप जीतकर भारत लौटी:कलीना एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट; डांस करते नजर आए कप्तान रोहित

sports_master by sports_master
September 18, 2023
in क्रिकेट
0

टीम इंडिया एशिया कप 2023 का खिताब जीतकर कोलंबो से भारत लौट आई है। टीम के सभी खिलाड़ियों को सोमवार यानी आज सुबह मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कलीना एयरपोर्ट पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी देखे गए।

एयरपोर्ट से सबसे आखिर में रोहित निकले। रोहित गेट के पास रुके और मीडियाकर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। वहीं रोहित डांस भी करते दिखाई दिए।

टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता
टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।
टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।

सिराज ने ग्राउंड स्टाफ को डोनेट की इनामी राशि
मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड स्टाफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत की।

फाइनल में श्रीलंका के 6 विकेट लेने वाले सिराज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Team India बनेगी ICC ODI रैंकिंग में नंबर 1, करना होगा ये काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us