• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND Vs BAN: टीम इंडिया के लिए अच्‍छी खबर, बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच से पहले श्रेयस अय्यर की होगी वापसी

sports_master by sports_master
September 14, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्‍ली (New Dehli) । श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोट की वजह से पिछले मैच (match) में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल (game) पाए थे. लेकिन अब वे जल्द ही मैदान पर वापसी (Return) कर सकते हैं। भारत और बांग्लादेश (bangladesh) के बीच शुक्रवार को एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के फैंस के लिए इससे पहले अच्छी खबर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर मैदान पर वापसी कर चुके हैं और भारतीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं. अय्यर चोट की वजह से पिछले मुकाबले में नहीं खेल सके थे. अय्यर की गैरममौजूदगी में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर का तीसरा मैच कोलंबो में खेला गया. इस मुकाबले से ठीक पहले बीसीसीआई ने बताया कि श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और वे पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे. अय्यर की पीठ में दिक्कत थी. इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई. राहुल ने पाक के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. अय्यर इसी वजह से अभी तक वापसी नहीं कर पाए थे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे मैदान पर वापसी कर चुके हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं।

बता दें कि एशिया कप 2023 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से था, जो कि बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद भारत ने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने अगले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह मात दी. पाकिस्तान को 228 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं टीम इंडिया ने श्रीलंका पर भी रोमांचक जीत दर्ज की. उसने श्रीलंका को 41 रनों से हराया. अब भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा।
श्रेयस की बात करें तो वे मार्च 2023 से टीम इंडिया से बाहर थे. इसके बाद उन्हें एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जगह मिली. अय्यर पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. वे महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्‍तान वर्सेस श्रीलंका के मैच में अगर खराब मौसम ने दखल दी, तो फाइनल मैच किस के बीच खेला जाएंगा, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us