• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अमेरिकन फुटबॉल टीम डलास काउबॉय ने बढ़ाया पंजाब का मान:NFL लीग का थीम लॉन्च; टी-शर्ट्स और बैनर पर दिखे महान योद्धा हरि सिंह नलवा

sports_master by sports_master
September 9, 2023
in फुटबॉल
0

अमृतसर/अमेरिकन फुटबॉल टीम डलास काउबॉय ने अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के लिए चुने गए थीम में पंजाब और पंजाबियों को सम्मान दिया है। इस थीम में डलास काउबॉय टीम ने महान महाराजा रणजीत सिंह के महान जरनैल हरि सिंह नलवा की तस्वीर को जगह दी है। जिसके बाद पूरी टीम की हुडीज, बैनर और लॉकर्स पर हरि सिंह नलवा की तस्वीरों को लगाया गया है।

थीम लॉन्च पार्टी के समय जब अमेरिकन मीडिया ने टीम की हुडीज और बैन पर बनी हरि सिंह नलवा की तस्वीर के बारे में पूछा तो टीम का कहना था- यह इंडियन वॉरियर (भारतीय योद्धा) हैं। उनकी टीम के बैनर के दाएं ऊपरी हिस्से पर हरि सिंह नलवा की तलवार के साथ तस्वीर प्रकाशिक की गई है। जबकि टीम की हुडीज पर उनका तलावर के साथ सीधे खड़े होने का पोज प्रिंट किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला की वॉर ने ध्यान किया आकर्षित
पंजाब में हरि सिंह नलवा के नाम को हर कोई जानता है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला के मरने के बाद लॉन्च हुए गीत ‘वॉर’ के बाद हरि सिंह नलवा का नाम पूरे विश्व तक पहुंच गया। कहा जाता है कि सिद्धू मूसेवाला का यह गीत अधूरा रह गया था। असल में यह गीत 6 से 7 मिनट का था, लेकिन मृत्यु के बाद रिकॉर्ड की गई कुछ लाइनों के साथ ही इसे लॉन्च किया गया था।

जाने कौन हैं हरि सिंह नलवा
सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। महान लड़ाके हरि सिंह नलवा ने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई। हरि सिंह नलवा को भारत के श्रेष्ठ योद्धाओं में जगह दी जाती है। इनके नेतृत्व में ही कसूर, सियालकोट, अटक, मुल्तान, कश्मीर, पेशावर और जमरूद के युद्धों में जीत मिली थी। उनके नेतृत्व के कारण ही सिख साम्राज्य की सीमा को सिंधु नदी के परे खैबर दर्रे तक पहुंचा दिया था।

हरि सिंह नलवा एक बार महाराजा रणजीत सिंह के साथ शिकार पर थे। इस दौरान उनका सामना शेर से हो गया, लेकिन हरि सिंह नलवा ने मुकाबला करते हुए शेर का जबड़ा हाथों से ही चीर दिया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

भारत-पाकिस्तान मैच में ही रिजर्व-डे क्यों:श्रीलंका और बांग्लादेश के कोच नाराज, ACC बोला- ब्रॉडकास्टर्स का दबाव है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us