• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सहवाग की ड्रीम वनडे टीम के 5 खिलाड़ी:विराट सहित भारत के तीन स्टार वीरू की लिस्ट में

sports_master by sports_master
September 8, 2023
in क्रिकेट
0

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में अपनी ड्रीम टीम चुन रहे हैं। इनमें से उन्होंने टॉप-5 क्रिकेटर्स के नाम का खुलासा किया है। इसमें भारत से तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भी एक-एक प्लेयर को अपनी टॉप-5 पिक में शामिल किया है।

भारत में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए वीरू समकालीन खिलाड़ियों में से ड्रीम टीम चुन रहे हैं।

टॉप-5 पिक में चार बल्लेबाज और एक गेंदबाज
पूर्व भारतीय ओपनर ने वर्ल्ड कप ड्रीम टीम के लिए जिन टॉप-5 खिलाड़ियों को जो चुना है उनमें चार बैटर और एक फास्ट बॉलर शामिल है। बैटर्स में रोहित शर्मा, विराट कोहली और डेविड वार्नर और ग्लेन फिलिप्स हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह इकलौते फास्ट बॉलर हैं।

अब आगे की खबर में सहवाग के चुने गए टॉप-5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जानें
रोहित शर्मा-
2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में रोहित ने 648 रन बनाए थे।   रोहित ने अब तक खेले 246 वनडे मैचों में 48.87 की औसत से 9922 रन बनाए हैं। इनमें 3 डबल सेंचुरी भी शामिल है। वहीं इस साल खेले 7 वनडे मैचों में 49.09 की औसत से 540 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा ने इस साल खेले 7 वनडे मैचों में 49.09 की औसत से 540 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने इस साल खेले 7 वनडे मैचों में 49.09 की औसत से 540 रन बनाए हैं।

विराट कोहली-भारत के लिए खेले 277 वनडे में 57.08 की औसत से 12902 रन बनाए हैं। उनमें 46 शतक भी शामिल है। वहीं इस साल खेले 12 वनडे मैचों में 47.88 की औसत से 431 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक भी शामिल है।

डेविड वार्नर- बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने अब तक खेले 143 वनडे मैचों में 44 की औसत से 6030 रन बनाए हैं। इनमें 19 शतक भी शामिल हैं।

ग्लेन फिलिप्स- न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अब तक खेले 16 वनडे मैचों में 31.90 की औसत से 351 रन बनाए हैं। वहीं इस साल खेले 7 मैचों में 32.33 की औसत से 194 रन बनाए हैं। वहीं विकेट के पीछे रहते हुए 2 कैच भी लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह-हाल ही में चोट से वापसी करने वाले बुमराह को सहवाग ने अपने टॉप-5 खिलाड़ियों में इलकौते बॉलर के रूप में जगह दी है। बुमराह ने अब तक खेले 73 मैचों में 121 विकेट लिए हैं। वहीं 2019 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।

बुमराह आयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज से 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है।
बुमराह आयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज से 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है।

वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मैच
वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगा। 46 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे। वहीं पहला मैच 2019 के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच भी 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशिया कप के टॉप प्लेयर्स:टॉप-3 गेंदबाजों में सभी पाकिस्तानी, बैटर्स में बाबर दूसरे पर; एक भी भारतीय टॉप-5 में नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us