• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जोकोविक 13वीं बार US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे:गॉफ ने पहली बार अंतिम-4 में बनाई जगह; मेंस डबल्स में बोपन्ना की जोड़ी भी जीती

sports_master by sports_master
September 6, 2023
in टेनिस
0

Newyork.सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं मेंस डबल्स में भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैम्यू एबडेन के साथ सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है।

नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को हराया
मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को हराया। जोकोविच 47वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं US ओपन में वे 13वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच 17वीं बार US ओपन में खेल रहे हैं।

जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। तीन बार के US ओपन विजेता जोकोविच का सेमीफाइनल में मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन से होगा। शेल्टन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में हवतन फ्रांसिस टियाफो को हराया।

जोकोविच 47वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
जोकोविच 47वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

गॉफ ने वर्ल्ड नंबर-1 स्वितेक को हराने वाली ओस्टापेंको को हराया मंगलवार देर रात को खेले गए विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में कोको गॉफ ने 2017 फ्रेंच ओपन की विनर जेलेना ओस्टापेंको को सीधे सेटों में हराया। गॉफ ने ओस्टापेंको को 6-0, 6-2 से हराकर पहली बार US ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ओस्टापेंको डिफेंडिंग चैम्पियन इगा स्वितेक को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराकर पहली बार US ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।

गॉफ ने ओस्टापेंको को 6-0, 6-2 से मात दी।
गॉफ ने ओस्टापेंको को 6-0, 6-2 से मात दी।

रोहन बोपन्ना भी सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एबडेन मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए है। उनकी जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी जोड़ी नथानिएल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो को 7-6 (10), 6-1 से हराया।

इसे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में जूलियन कैश और हेनरी पैटन की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। बोपन्ना और एबडेन इस साल की शुरुआत में विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी जोड़ी नथानिएल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो को 7-6 (10), 6-1 से हराया।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

World Cup टीम में संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका, इन 2 वजह से टीम परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us