• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द: दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

sports_master by sports_master
September 2, 2023
in क्रिकेट
0

कैंडी/एशिया कप में शनिवार को भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू भी नहीं हो सकी।

पहली पारी भारतीय टाइमिंग के मुताबिक 7:44 बजे खत्म हुई थी। इस हिसाब से 8:14 बजे तक दूसरी पारी शुरू होनी थी। मैच का कटऑफ टाइम रात 10:27 तय किया गया था। यानी इस समय तक मैच दोबारा शुरू हो जाता तो पाकिस्तान की पारी में कम से कम 20 ओवर हो पाते। वनडे मैच में नतीजा सामने आने के लिए 20 ओवर का खेल जरूरी है।

हालांकि, 9:50 पर ही मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया क्योंकि उस समय भी बारिश थमी नहीं थी। भारत का अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ कैंडी में ही खेला जाएगा।

 पंड्या-किशन की पारियों से भारत ने बनाए 266 रन
भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने 87 और ईशान किशन ने 82 रनों की पारी खेली। टीम का टॉप ऑर्डर फेल रहा।

शाहीन ने रोहित, कोहली और हार्दिक के विकेट लिए
पाकिस्तान के लिए सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। शाहीन शाह अफरीदी को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले, उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा के विकेट लिए। वहीं हारिस रऊफ और नसीम शाह को 3-3 विकेट मिले।

पंड्या ने 96.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए
टॉप-4 विकेट जल्दी गंवाने के बाद नंबर-6 पर उतरे हार्दिक पंड्या ने 87 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। उन्होंने वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी जमाई। पंड्या ने 96.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंड्या की 90 बॉल की पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

ईशान की वनडे में लगातार चौथी वनडे फिफ्टी
ईशान किशन 81 बॉल पर 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंनें करियर की 7वीं फिफ्टी जमाई। यह किशन की वनडे में लगातार चौथी फिफ्टी भी रही। इससे पहले किशन ने वेस्टइंडीज दौरे पर लगातार 3 वनडे में 52, 55 और 77 रन की पारियां खेली थीं।

ईशान पहली बार ही पाकिस्तान के खिलाफ वनडे खेलने उतरे और फिफ्टी लगा दी। उनके नाम एक दोहरा शतक भी है।

हार्दिक-ईशान की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारा और सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों में 5वें विकेट के लिए 141 गेंद पर 138 रनों की साझेदारी हुई। ईशान 82 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार हुए और ये पार्टनरशिप टूटी। 5वें विकेट के लिए 138 रन की पार्टनरशिप एशिया कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। दोनों ने राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 133 रन की पार्टनरशिप की थी।

हार्दिक-ईशान की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ ने 2005 में कानपुर के मैदान पर 135 रन की पार्टनरशिप की थी।

पावरप्ले-1: भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट गंवाए
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत संभली हुई रही। टीम ने 4.2 ओवर तक बगैर नुकसान के 15 रन बना लिए थे, तभी बारिश होने लगी। बारिश के बाद जब खेल फिर शुरू हुआ तो भारत ने 10 गेंद के अंदर ही 2 विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 4 रन बनाकर शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिर 10वें ओवर में हारिस रऊफ ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट करा दिया। अय्यर 14 रन ही बना सके।

पावरप्ले के बाद ओपनर शुभमन गिल 32 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

  • पहला: (रोहित शर्मा-11 रन)- 5वें ओवर की आखिरी बॉल शाहीन शाह अफरीदी ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। रोहित बॉल को पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा स्टंप्स से जा लगी।
  • दूसरा: (विराट कोहली 4 रन): सातवें ओवर की तीसरी गेंद शाहीन अफरीदी ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। विराट कोहली बैकफुट डिफेंस करने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स से जा लगी।
  • तीसरा: (श्रेयस अय्यर- 14 रन): 10वें ओवर की 5वीं बॉल हारिस रऊफ ने शॉर्ट पिच फेंकी। श्रेयस ने पुल शॉट खेला, लेकिन मिडविकेट पर फखर जमान को कैच थमा बैठे।
  • चौथा: (शुभमन गिल-10 रन): 15वें ओवर की पहली बॉल हारिस रऊफ ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। शुभमन गिल फ्रंटफुट डिफेंस करने गए, लेकिन बॉल उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई।
  • पांचवां: (ईशान किशन-82 रन): 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर कैच आउट हुए। हारिस रऊफ की बाउंसर पर पुल करना चाह रहे थे, लेकिन बॉल मिस टाइम हुई और मिडऑन पर बाबर आजम के हाथों कैच हुए।
  • छठा: (हार्दिक पंड्या-87 रन): 44वें ओवर की पहली बॉल पर शाहीन अफरीदी ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया।
  • सातवां: (रवींद्र जडेजा-14 रन): 44वें ओवर की आखिरी बॉल पर शाहीन अफरीदी ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया।
  • आठवां: (शार्दूल ठाकुर- 3 रन): 45वें ओवर की पहली बॉल पर नसीम शाह ने शादाब खान के हाथों कैच कराया।
  • नौवां: (कुलदीप यादव- 4 रन): 49वें ओवर की दूसरी बॉल पर नसीम शाह ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया।
  • दसवां: (जसप्रीत बुमराह- 16 रन)- 49वें ओवर की 5वीं बॉल पर नसीम शाह ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया।

भारतीय पारी में भी बारिश के कारण खेल दो बार रुका
भारतीय पारी के दौरान बारिश के चलते दो बार खेल रोकना पड़ा। पहली बार पारी के पांचवें ओवर में खेल रोका गया। पहली बार 4.2 ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा था। भारत ने तब बिना विकेट खोए 15 रन बनाए थे। करीब आधे घंटे के ब्रेक के बाद दोबारा खेल शुरू हुआ।

फिर 12वें ओवर में दोबारा बारिश आ गई और कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा। इस बार भारत का स्कोर 51/3 था। कोहली, रोहित और अय्यर आउट हो चुके थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

इंदौर में 24 सितंबर को भारत-आस्ट्रेलिया का मैच, विद्यार्थियों को 471 में मिलेंगे टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us