सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण को AIFF के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के तौर पर चुना गया है। सुनील छेत्री ने सातवीं बार ये खिताब अपने नाम किया है। इस साल भी भारतीय कप्तान का प्रदर्शन शानदार रहा है।
मेंस टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ”सुनील पांच गोल के साथ हमारे सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी थे और सैफ कप में उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए थे। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में तीन मैच में चार गोल किए। उनकी प्रतिबद्धता, नेतृत्व, अनुशासन और कड़ी मेहनत बुरे और अच्छे समय में प्रभावशाली थी।”
मनीषा ने हाल ही में साइप्रस के शीर्ष डिवीजन चैंपियन अपोलोन लेडीज के साथ एक बहु-वर्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस टीम ने 2022-23 यूएफा महिला चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई है। अन्य पुरस्कारों में मार्टिना थोकचोम को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबॉलर चुना गया जबकि पुरुष वर्ग मे यह पुरस्कार विक्रम प्रताप सिंह की झोली में गया।
