• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

धवन ने टीम से पूछा- हम कौन हैं? सभी प्लेयर चिल्लाकर बोले… चैम्पियंस

sports_master by sports_master
July 29, 2022
in क्रिकेट
0

वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी इस जीत को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत कोच राहुल द्रविड़ की सीरियस स्पीच से होती है। उसके बाद नंबर आता है गब्बर यानी कप्तान शिखर धवन का। कप्तान अपनी स्पीच थोड़े शब्दों में ही खत्म कर देते हैं और टीम से कहते हैं कि जैसा हमने पहले ही तय किया था कि जीत के बाद सेलिब्रेट करेंगे।

वे टीम को बुलाते हैं और पूछते हैं Who are we और टीम जवाब देती है Champions। बीसीसीआई ने गुरुवार को यह वीडियो अपलोड किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

भारत ने 119 रनों से जीता मुकाबला
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 119 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत के 35 ओवर में 257 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम 137 रन ही बना सकी। भारत की ओर से टॉप-3 बल्लेबाजों ने स्कोर किए। इनमें शुभमन गिल ने 98*, शिखर धवन 58 और श्रेयस अय्यर के 44 रन शामिल हैं।

वेस्टइंडीज की ओर से हेडन वॉल्श ने दो विकेट लिए, जबकि अकील होसेन ने एक विकेट लिया। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने 42-42 रन बनाए। भारत के लिए चहल ने चार विकेट चटकाए। जबकि शार्दुल ठाकुर को दो विकेट मिले।

3-0 से जीती वनडे सीरीज
टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। उसने वेस्टइंडीज से लगातार 12वीं वनडे सीरीज हासिल की है। टीम ने किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाकिस्तानी टीम ने जिम्बाब्वे को लगातार 11 वनडे सीरीज में हराया है।

  • पहला वनडे : 3 रनों से जीता था भारत ने। शिखर धवन (97) जीत के हीरो बने थे।
  • दूसरा वनडे : 2 विकेट की जीत मिली थी। अक्षर (64 रन और एक विकेट) मैन ऑफ द मैच रहे।
  • तीसरा वनडे : 119 रन से हराया। शुभमन गिल मैन ऑफ द मैच।
शिखर धवन का ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन।
शिखर धवन का ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन।

इंग्लैंड को हराकर आई है टीम इंडिया
टीम इंडिया ने इसी महीने इंग्लैंड को वनडे में 2-1 और टी-20 में 2-1 से हराया था। इससे पहले टीम ने आयरलैंड को टी-20 में 2-0 से परास्त किया। जबकि घर में साउथ अफ्रीका से पांच टी-20 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

CWG Day 2 India Schedule: मीराबाई चानू से पदक की उम्मीद, लवलीना बोरगोहेन और निकहत जरीन पर भी होगी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us