इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज पहला दिन है। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने ग्रुप 2 के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया। पहले सिंगल्स में मनिका बत्रा ने मुशफिकुह कलाम के खिलाफ 11-5, 11-3, 11-2 से जीत हासिल की। इससे पहले श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा जयवंत पटेल की जोड़ी के खिलाफ 11-7, 11-7, 11-5 से जीत दर्ज की। दूसरे सिंगल्स में श्रीजा अकुला ने दानिशा जयवंत पटेल के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की।
टीम का अगला मुकाबला फिजी के साथ होना है। क्रिकेट की बात करें तो हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें कि आज भारतीय खिलाड़ियों को 9 खेलों में उतरना है। इसमें क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग शामिल है। बॉक्सिंग में शिव थापा का मुकाबला पाकिस्तान के सुलेमान बलूच से होगा।
