• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

युजवेंद्र चहल ने बताया टेनिस और फुटबॉल की तरह क्यों नहीं हाफ पैंट में खेला जा सकता क्रिकेट

sports_master by sports_master
July 23, 2022
in क्रिकेट
0

भारत के अनुभवी लेग स्पिनर क्रिकेट को फुटबॉल और टेनिस की तरह ‘शॉर्ट्स’ पहन कर खेलने के पक्ष में नहीं है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के बाद जब चहल से पूछा गया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्या क्रिकेट को भी ट्राउजर (पतलून) की जगह ‘हाफ पैंट’ पहन कर खेला जाना चाहिये तो उन्होंने इस विचार को खारिज कर दिया।

चहल ने कहा, ‘‘ नहीं, नहीं , मैं ऐसा नहीं मानता हूं, क्योंकि जब भी आप  मैदान पर  फिसलते हैं तो  आपको अपने घुटनों का ध्यान रखना होता है, यह बहुत कठिन होता है। मेरे दोनों घुटने पहले ही चोटिल हो चुके हैं, वहां चोट के कई निशान हैं। मुझे लगता है कि ‘फुल पैंट’ हमारे लिए अच्छा काम करती है।’’ मैच में भारतीय टीम के रोमांचक जीत और उनकी गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर चहल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का उन्हें फायदा हुआ। इसके साथ ही राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले कोचिंग दल ने उनका काफी हौसला बढ़ाया है। चहल ने कहा, ‘‘ कोच हमेशा मेरा समर्थन करते है। वह मुझसे कहते हैं, ‘यूजी आप अपने मजबूत पक्ष पर भरोसा और उसका समर्थन करो।’’चहल ने मैच के 45वें ओवर में उस समय ब्रैंडन किंग (54) का अहम विकेट चटकाया जब लग रहा था वेस्टइंडीज की टीम 309 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ जब कोच और प्रबंधन इस तरह से आपका हौसला बढ़ते है तो आप हमेशा मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए तैयार रहते हैं। मैं हमेशा अपने मजबूत पक्ष का समर्थन करता हूं, मुझे पता था कि गेंद पुरानी हो गई है और बल्लेबाजों को परेशान करेगी। इसलिए मैं अपनी लाइन बदल रहा था। लेग साइड की सीमा रेखा छोटी थी इसलिए गेंदबाजी के समय उसे भी ध्यान में रखना था। ’’

चहल ने कहा, ‘‘यह बदलाव आईपीएल से आया है, क्योंकि वहां मैं 16वां, 17वां और 18वां ओवर फेंक रहा था, इसलिए मुझे वहां से आत्मविश्वास मिला। मेरी भूमिका साफ थी, 40वें ओवर के बाद मुझे दो-तीन ओवर करने को कहा गया था। इसलिए मैं उसी के अनुसार अभ्यास करता हूं और गेंदबाजी कोच के साथ योजना भी बनाता हूं।’’

इस बडे स्कोर वाले रोमांचक मैच में चहल ने 10 ओवर में 58 रन खर्च कर दो विकेट लिये। वेस्टइंडीज को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 90 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बचे हुये थे ऐसे में चहल और मोहम्मद सिराज ने सूझ-बूझ से गेंदबाजी करते हुए टीम को तीन रन की रोमांचक जीत दिलायी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

रोहित शर्मा के ‘सोच’ का हिस्सा नहीं; फिर यहां क्या कर रहे हैं शिखर धवन? अजय जडेजा का ओपनर के चयन पर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us