• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सुनील गावस्कर सिर्फ 20 मिनट में करा सकते हैं विराट कोहली की फॉर्म में वापसी?

sports_master by sports_master
July 19, 2022
in क्रिकेट
0

INDIA vs ENGLAND: भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली की मदद के लिए आगे आए हैं। उनका कहना है कि वह विराट कोहली को उनके करियर के बुरे दौर से उबारने में मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा है कि खेल के सभी फॉर्मेट्स में स्टार बल्लेबाज की फॉर्म में क्या बाधा आ रही है। गावस्कर ने कहा कि उनकी सलाह से कोहली को फॉर्म में वापसी करने में मदद मिल सकती है।

इंग्लैंड में भारत की 2-1 एकदिवसीय सीरीज जीत के एक दिन बाद इंडिया टुडे से बात करते हुए, सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ चर्चा करने के लिए सिर्फ 20 मिनट की जरूरत है, ताकी वह उस मुद्दे पर बात कर सकें जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को परेशान कर रहा है।हाल के दिनों में विराट कोहली के संघर्षों के बारे में बताते हुए गावस्कर ने कहा कि आधुनिक समय के महान बल्लेबाज को ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद परेशान कर रही है। यही नहीं, बड़ा स्कोर करने का दबाव भी उनके लिए चीजों को बदतर बना रहा है।

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘अगर मुझे उनके साथ 20 मिनट बिताने का समय मिले तो मैं उन्हें समझा पाऊंगा कि उन्हें क्या करना चाहिए। हो सकता है कि यह उनके काम आ जाए। मैं यह नहीं कह रहा कि ये चीज पूरी तरह से काम करेंगी, लेकिन हां मेरी सलाह काम कर सकती है। खासतौर पर ऑफ स्टंप लाइन के संबंध में।’

 सुनील गावस्कर ने कहा, ‘एक ओपनिंग बल्लेबाज होने के नाते, उस लाइन से परेशान होने के बाद कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप करने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि विराट कोहली कब वापसी करते हैं। भारत के लिए उनका रिकॉर्ड देखें तो वह 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। हमें कुछ धैर्य रखना होगा और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।’उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में जब भी खिलाड़ी 32-33 साल तक पहुंचता है, तब हम चीजों को बहुत जल्दबाजी में लेने लगते हैं। हम हर बार उस खिलाड़ी को बाहर करने की वकालत करने लग जाते हैं, जबकि वह खिलाड़ी टीम के लिए और भी योगदान दे सकता है। कोहली के मामले में भी हमें संयम से काम लेना चाहिए। ये सभी दिग्गज जिन्होंने भारत के लिए इतना कुछ किया है, उन्हें कुछ मौके दिए जाने चाहिए।’
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

BCCI के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे राजीव शुक्ला, अब इस भूमिका में नजर आएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us