• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैं 8 साल से फिटनेस टेस्ट पास कर रहा, मोटापे के कारण कभी टीम से निकाले गए रणजी स्टार सरफराज खान की दो टूक

sports_master by sports_master
July 19, 2022
in क्रिकेट
0

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के इस साल के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले 24 साल के सरफराज खान (Sarfaraz Khan) टीम इंडिया में चुने जाने के लिए दस्तक दे चुके हैं। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2022 में 6 मैच में 936 रन बनाए। इंडियन एक्सप्रेस के ‘टाउनहाल’ कार्यक्रम में सरफराज खान ने अपनी फिटनेस, टीम इंडिया के लिए खेलने के सपने और पिता के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की।

सरफराज खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ की सगड़ी तहसील स्थित बासूपार गांव के रहने वाले हैं। हालांकि, वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हैं। सरफराज खान 2015 से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का हिस्सा हैं। वह 2015 से 2018 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का हिस्सा रहे। हालांकि, मोटापा के कारण सही फिटनेस नहीं होने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।विराट कोहली और कई शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ी और एथलीट सलाह देते हैं कि शीर्ष पर बने रहने के लिए एक डाइट का पालन करना चाहिए। क्या आप कोई डाइट फॉलो करते हैं के सवाल पर सरफराज खान ने कहा, ‘जब मैंने 2015-16 में आईपीएल खेला था, तब मेरा फिटनेस स्तर अच्छा नहीं था। मुझे यह बात विराट कोहली ने भी बताई थी। उसके बाद, मैंने अपनी फिटनेस में सुधार किया, लेकिन मेरा वजन फिर बढ़ गया।’

सरफराज ने बताया, ‘हालांकि, पिछले दो साल से मैं अपनी सेहत को लेकर काफी अनुशासित रहा हूं। हर किसी का शरीर अलग होता है, लेकिन इससे मेरे खेल पर असर नहीं पड़ना चाहिए। मैं पिछले 8 साल से आईपीएल में हूं और फिटनेस टेस्ट पास कर रहा हूं। मैं ऑफ सीजन में भी अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान दूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘जब हमें खान-पान की जानकारी नहीं होती थी, तब हम कुछ भी खा लेते थे। लेकिन अब हम अपने खान-पान को लेकर सख्त हैं। हमारे घर में हम रोज मांसाहारी खाना खाते थे। हालांकि, अब हम बिरयानी और चावल से बने अन्य व्यंजन खाने से बचते हैं। इस तरह का खाना हम या तो रविवार को खाते हैं या फिर किसी विशेष मौके पर।’

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा था कि यदि आप भारतीय टीम में नहीं चुने गए तो उन्हें हैरानी होगी। उस पर आपके क्या विचार या टिप्पणियां हैं? इस सवाल के जवाब में सरफराज ने कहा, ‘यह बड़े सम्मान की बात है कि वह मेरे बारे में इतना अधिक सोचते हैं।’

सरफराज खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘अगर आप देश के किसी भी क्रिकेट मैदान पर जाकर वहां अभ्यास कर रहे किसी भी बच्चे या खिलाड़ी से से पूछेंगे कि उसका अंतिम लक्ष्य क्या है तो उसका जवाब होगा कि वह भारत के लिए खेलना चाहता है। मेरा भी यही सपना है।’

 उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मेरे अब्बू कहते हैं, प्रक्रिया पर भरोसा करो। मैं इस उम्मीद में खेलता हूं कि मैं हर दिन बेहतर होता जाऊं। यह मेरा जुनून है; मैं हमेशा से यही करना चाहता था और मैं कभी भी इस क्षेत्र से बाहर नहीं आना चाहता। जब यह मेरी किस्मत में होगा तो मैं भारत के लिए खेलूंगा।’
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अब जय शाह और सौरव गांगुली की मुश्किल बढ़ाएंगे सुब्रमण्यम स्वामी? पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us