• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हरमनप्रीत ने भरी हुंकार, कहा-बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है हॉकी टीम का लक्ष्य

sports_master by sports_master
July 16, 2022
in क्रिकेट
0

बेंगलुरु: आत्मविश्वास से भरे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि टीम आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के स्वर्णिम अभियान को रोकने में सफल रहेगी। हॉकी 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बना और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके बाद पुरुषों की प्रतियोगिता में सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं।

गोल्ड मेडल जीतने के लिए करेंगे पुरजोर कोशिश
हरमनप्रीत ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि उनकी टीम बर्मिंघम में पासा पलटने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, ‘टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमने एफआईएच हॉकी प्रो-लीग में भी अच्छा खेला और इसलिए टीम में आत्मविश्वास की कमी नहीं है। हम मैच जीतते रहना चाहेंगे। हम निश्चित रूप से राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’

कुछ विशेष पहलुओं पर कर रही है टीम काम
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारी तैयारी बहुत अच्छी चल रही है। हम अभ्यास सत्र के दौरान अपने खेल के कुछ विशेष पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हमारा ध्यान एफआईएच हॉकी प्रो लीग में हुई गलतियों से सीखने पर है।’

रक्षापंक्ति में खामी है टीम के लिए चिंता का विषय
इस ड्रैग-फ्लिकर ने कहा कि गेंद को गोल पोस्ट के पास ले जाकर उसे सफलतापूर्वक गोल में बदलना और रक्षापंक्ति की खामी भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन टीम इन दोनों पहलुओं पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम लगातार अभ्यास मैच खेल रहे है। मुख्य टीम शिविर में शामिल अन्य खिलाड़ियों की टीम के खिलाफ खेल रही है। इन अभ्यास मैचों से हमें मैदान में आपसी समन्वय सुधारने में मदद मिली है। इससे हमें अपनी रणनीतियों को परखने का मौका भी मिल रहा है।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

नरिंदर बत्रा ने एक साथ छोड़े 3 पद: कोर्ट की अवमानना का लग चुका है आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us