• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चोटों से परेशान रीस टॉपली ने 25 की उम्र में ही बना लिया था संन्यास का मन, संगीत ने कराई क्रिकेट में वापसी

sports_master by sports_master
July 15, 2022
in क्रिकेट
0

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले रीस टॉपली प्रेजेंटेशन समारोह में अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सके। वह भरे गले से बोले, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत मायने रखता है। यह सब सार्थक बनाता है।’ उन्होंने वेलिंगटन अस्पताल की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘यह उस स्टैंड के ठीक ऊपर था जहां तीन साल पहले मेरी सर्जरी हुई थी। इंग्लैंड के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है और मैं जितनी बार हो सके यह शर्ट पहनना चाहता हूं।’

रीस टॉपली को इंग्लैंड की जर्सी पहनना कभी दूर की यात्रा लगती थी। हालांकि, 21 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद उनका जीवन और करियर सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा था, लेकिन अचानक लगातार चोटों के कारण वह महज 25 साल की उम्र में ही संन्यास लेने की कगार पर पहुंच गए थे। तीन साल पहले, एक और ब्रेकडाउन के बाद रीस टॉपली को लगा था कि उनकी क्रिकेट खत्म हो गई है। पांच साल में चार स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के बाद देश के लिए क्रिकेट खेलने की उनकी खुशी जल्द ही दर्द में बदल गई। उन्होंने सोचा कि वह अब और दर्द नहीं सह सकते।इंटरव्यू में बताया था, ‘मुझे सिर्फ गेंदबाजी करने के लिए हर दिन अपने पेट में एक हार्मोन इंजेक्ट करना पड़ता था और महीने में एक बार मुझे अपनी पीठ में एनेस्थेटिक लगाने के लिए लंदन आना पड़ता था और खुद को गेंदबाजी के लिए तैयार करने से पहले मुझे एक घंटे के लिए जिम जाना पड़ता था, क्योंकि मैं पीठ दर्द के साथ खेल रहा था। मैं उस मुकाम पर पहुंच गया, जहां मुझमें इस जहमत को उठाने की जरा भी हिम्मत नहीं बची थी, क्योंकि मैं बहुत दर्द में था।’दर्द इतना बढ़ गया कि रीस टॉपली ने संन्यास लेने का मन बना लिया। उस समय वह सिर्फ 25 साल के थे। तब इंग्लैंड के सेलेक्टर्स ने उन्हें समय लेने के लिए कहा। साथ ही आश्वस्त किया कि वह लूप में रहेंगे। रीस टॉपली ने एक साल का विश्राम लिया। उन्होंने खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया और संगीत की ओर रुख किया और दोस्तों के साथ समय बिताना शुरू किया।

म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके कुछ दोस्त थे। उन्होंने जल्द ही पेकहम में एक स्टूडियो जाना शुरू कर दिया। वहां उन्होंने अपने ड्रमिंग कौशल को निखारा और गिटार बजाना सीखा। उन्होंने आईटीवी को बताया, ‘म्यूजिक इंडस्ट्री में मेरे दोस्त हैं। एक दोस्त ने मुझे बताया कि वे सब सोचते हैं कि मुझे फिर से अभ्यास शुरू करने पर विचार करना चाहिए। यह निश्चित रूप से अच्छा है कि मेरे पास ऐसे दोस्त हैं जो अलग-अलग काम करते हैं। उनमें से बहुत से शहर में काम करते हैं और यह आपको एक अलग दृष्टिकोण देता है।’

हालांकि, इसके बाद लॉकडाउन हो गया और स्टूडियो बंद हो गया। तब उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से एक साल के माइक्रोइकोनॉमिक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। वह पहले लॉकडाउन के दौरान खुद को व्यस्त रखना चाहते थे। उनके घर में पूर्ण विकसित जिम है। इस कारण वह हमेशा फिट रहते थे। समय ने उन्हें और अधिक परिपक्व बना दिया। वह अक्सर एक दार्शनिक की तरह बात करते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

जूनियर खिलाड़ी से हारीं साइना नेहवाल, पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहाना पड़ा पसीना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us