• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पहली बार इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, बुमराह ने झटके 6 विकेट; रोहित-धवन बल्ले से चमके

sports_master by sports_master
July 12, 2022
in क्रिकेट
0

टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंद दिया। 48 सालों में यह पहला मौका है जब भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया है। भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ 1974 में पहली बार कोई वनडे मुकाबला खेला था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह (19/6) के करियर बेस्ट परफॉर्मेंस की बदौलत इंग्लैंड को 25.2 ओवर में 110 रन पर रोक दिया। यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने आशीष नेहरा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2003 वर्ल्ड कप में नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट लिया था।

जवाब में भारत ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 58 गेंद में सबसे ज्यादा नाबाद 76 रन बनाए। शिखर धवन ने 54 गेंद में 31 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 131 का रहा।

 दूसरी बार सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम
भारत की ओर से सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ जब सभी 10 विकेट फास्ट बॉलर्स को मिले। इससे पहले 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे में ऐसा हुआ था। तब स्टुअर्ट बिन्नी ने 6 और मोहित शर्मा ने 4 विकेट लिए थे।

18 साल बाद 10 ओवर में विपक्षी के पांच विकेट झटके
भारत की ओर से बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट ले लिए। भारत ने इंग्लैंड के 5 विकेट 10 ओवर में ही गिरा दिए थे। 2004 के बाद यह कारनामा पहली बार टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया है। इससे पहले दाम्बुला में UAE के खिलाफ भारत ने 10 ओवर में 5 विकेट लिए थे।इंग्लैंड को जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दिए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दो बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। पहले जसप्रीत ने जेसन रॉय को बोल्ड किया। उसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट को अपना शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए और ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। दोनों के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स मैदान पर उतरे, लेकिन मोहम्मद शमी ने उनको भी पवेलियन भेज दिया। स्टोक्स भी अपना खाता नहीं खोल पाए।

तीन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड की पारी को संभाल लेंगे। उन्होंने 20 गेंद भी खेल लिए थे, लेकिन बुमराह के सामने वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और पंत को कैच दे बैठे। बेयरस्टो 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत आज के मुकाबले में अलग ही मूड में उतरे थे। उन्होंने लियाम लिविंगस्टन को भी 0 रन पर बोल्ड कर दिया।

5 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम संभल ही रही थी तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने मोईन अली को 14 रन पर आउट कर दिया। वहीं, 32 गेंद में 30 रन बना चुके जोस बटलर मोहम्मद शमी की गेंद पर बांउड्री पर कैच दे बैठे। क्रेग ओवरटन 8 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। ब्राइडन कार्स को बुमराह ने बोल्ड कर अपना पांचवां विकेट पूरा किया। 9वें विकेट के लिए कार्स ने विली के साथ 41 गेंद में 35 रन की साझेदारी की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

विराट की तुलना में रोहित ज्यादा प्रभावी // इमाम उल हक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us